ENG vs NZ: बेयरस्टो ने बताया क्या है टी20 विश्व कप का प्लान, कैसे शुरु होगा अभियान
नई दिल्ली। 2020 में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप को लेकर हर टीम अपनी तैयारियों में जुट गई है और ऑस्ट्रेलिया में होने वाले इस टूर्नामेंट में हर टीम जीत के इरादे से उतरेगी। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम अपना पहला खिताब जीतना चाहेंगी। 2019 विश्व कप के रोमांचक फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीमें भिड़ी थी जिसके बाद पहली बार दोनों टीमें 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए भिड़ेंगी। इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज के जरिए उनकी टीम आगामी टी-20 विश्व कप की तैयारी शुरू करेगी। टी-20 विश्व कप अगले साल आस्ट्रेलिया में आयोजित किया जाएगा।
और पढ़ें: IND vs BAN: तो साहा जितायेंगे भारत को पहला डे नाइट टेस्ट, जानें क्या है प्लान
आईसीसी ने बेयरस्टो के हवाले से बताया, 'मैं समझता हूं कि यह टी-20 विश्व के लिए हमारी तैयारियों की शुरुआत है। 50 ओवर के विश्व कप का साइकल चर साल पहले शुरू हुआ था और मुझे उम्मीद है कि जिस तरह से हमने उस विश्व कप में खेला उसी तरह का प्रदर्शन आगामी टी-20 विश्व कप में भी करने में कामयाब रहेंगे।'
बेयरस्टो ने कहा, 'इंग्लैंड के लिए क्रिकेट खेलने का यह एक बेहतरीन समय है। कुछ बहुत प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं जिन्होंने अब तक टीम के लिए बहुत क्रिकेट खेली है और वे सभी एक साथ हैं। उन्हें उतार-चढ़ाव से जूझने का अनुभव भी है।'
और पढ़ें: IND vs BAN: पहले डे नाइट टेस्ट मैच से पहले पूर्व BCCI क्यूरेटर ने बताया कैसी हो पिच
बेयरस्टो ने हाल में न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए अभ्यास मैच में 45 गेंदों पर 78 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इंग्लैंड को इस साल हुए विश्व कप का खिताब दिलाने में भी उनकी अहम भूमिका निभाई रही थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
