For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

NZ vs PAK: कोरोना संक्रमण का शिकार हुआ पाकिस्तान का 8वां खिलाड़ी, खतरे में पड़ी सीरीज

NZ vs Pak: Eighth Pakistan Cricketer tests Positive for COVID-19 in New Zealand | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान क्रिकेट टीम 3 मैचों की टी20 और 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने पहुंची है। इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट टीम लगातार मुश्किलों में नजर आ रही है। न्यूजीलैंड दौरे पर पहुंची पाकिस्तान क्रिकेट टीम लगातार कोरोना वायरस के संक्रमण से जूझ रही है। इसके चलते खिलाड़ियों को अलग-अलग क्वारंटीन में रखा गया है और वहीं पर न्यूजीलैंड सरकार की ओर से सीरीज कैंसिल करने की चेतावनी भी दी जा चुकी है।

और पढ़ें: AUS vs IND: पांड्या पर अपने बयान से पलटे संजय मांजरेकर, कहा- नंबर 6 के हैं स्पेशलिस्ट बल्लेबाज

न्यूजीलैंड सरकार ने गुरुवार को कोरोना टेस्ट के चौथे चरण का रिजल्ट जारी किया जिसमें उन्होंने बताया कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम का 8वां खिलाड़ी इस वायरस की चपेट में आ चुका है। पाकिस्तान के 7 खिलाड़ी पहले से ही कोरोना वायरस के चलते आइसोलेशन में हैं।

न्यूजीलैंड के स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा, 'पाकिस्तान क्रिकेट टीम का एक सदस्य और कोरोना वायरस के संक्रमण का शिकार हो गया है। कुल 3 मामलों की जांच की गई थी , जिनमें से एक पॉजिटिव पाया गया है जबकि 2 अन्य मामलों की जांच की जा रही है।'

और पढ़ें: AUS vs IND: 'स्विच हिट विवाद' पर मैक्सवेल ने चैपल को दिया पलटवार, जानें क्या बोले

गौरतलब है कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों में कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने की आदत नयी नहीं है। हाल ही में पाकिस्तानी स्पिनर रजा हसन ने टीम मैनजमेंट और मेडिकल पैनल को बिना बताये कराची स्थित होटल से बाहर निकल गये थे जिसकी वजह से पीसीबी के हाई परफोरमेंस सेंटर ने उनसे माफी की मांग की है।

आपको बता दें कि उन्होंने पीसीबी से माफी मांगते हुए अपील की है कि उन्हें घरेलू क्रिकेट में कायदे आजम ट्रॉफी के बचे हुए मैचों में खेलने की अनुमति दे दी जाये। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच शुरु होने वाली द्विपक्षीय सीरीज का आगाज 18 दिसंबर से होगा, ऐसे में अगर यह कोरोना पॉजिटिव केस नये खिलाड़ियों के हुए तो पाकिस्तान को दौरे से वापस भी भेजा जा सकता है।

Story first published: Thursday, December 3, 2020, 22:59 [IST]
Other articles published on Dec 3, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+