IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे मैच में 2 बड़े बदलाव करेंगे विराट कोहली, पंत फिर भी बाहर
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी 5 मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मैच में 'विराट सेना' ने जीत दर्ज कर कीवी सरजमीं पर इतिहास रच दिया है। हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेले गये इस मैच में जीत दर्ज करने के बाद भारत ने टी20 सीरीज में 3-0 की बढ़त हासिल कर ली है और कीवी सरजमीं पर पहली बार टी20 सीरीज जीतने का रिकॉर्ड बनाया। विराट कोहली पहले भारतीय कप्तान बन गये हैं जिनकी कप्तानी में भारत ने न्यूजीलैंड को उसके घर में हराया।
और पढ़ें: IND vs NZ: भारत से हार के बाद सुपर ओवर से परेशान हुई कीवी टीम, खेल मंत्री करना चाहते हैं बैन
भारत ने तीसरे मैच में सुपर ओवर में जीत दर्ज की और सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली। इसके साथ ही पहले 3 मैचों से बिना किसी बदलाव के खेलने वाली भारतीय टीम के अगले मैच में प्लेइंग इलेवन को लेकर चर्चा शुरु हो गई है।
और पढ़ें: U19 CWC में दिखी खेल भावना की सबसे बड़ी मिसाल, जब चोटिल खिलाड़ी को गोद में उठाकर मैदान से किया बाहर

क्या चौथे मैच में प्लेइंग इलेवन में बदलाव करेंगे विराट कोहली
इसको लेकर भारतीय कप्तान विराट कोहली से बुधवार को मैच के बाद सवाल किया गया कि क्यो वो चौथे मैच के लिये टीम में बदलाव करने के इच्छुक हैं।
विराट कोहली ने सवाल का जवाब देते हुए कहा,' हां, हम न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे मैच में भारतीय टीम में बदलाव कर सकते हैं। हम चाहेंगे कि हम बचे हुए खिलाड़ियों को मौका दें और यह देख सकें कि वो ऐसी परिस्थितियों में कैसा प्रदर्शन करते हैं।'

टीम में 2 खिलाड़ियों को वापस ला सकती है विराट सेना
विराट कोहली ने चौथे मैच में टीम के प्लेइंग इलेवन में बदलाव की बात को स्वीकारते हुए 2 बड़े बदलाव करने की बात की।
विराट कोहली ने कहा,' हम अगले मैच में 2 बड़े बदलाव कर सकते हैं। हम नवदीप सैनी और वाशिंगटन सुंदर को मैच में मौका दे सकते हैं। इन दोनों को ही सीरीज में अब तक खेलने का मौका नहीं मिला है। हम चाहेंगे कि वो ऐसी परिस्थिति में कैसा प्रदर्शन कर सकते हैं, इसको परख सके।'
हालांकि विराट कोहली ने यह साफ नहीं किया कि वह टीम में इन खिलाड़ियों को किसकी जगह मौका देंगे।

शार्दुल ठाकुर-शिवम दुबे को कर सकते हैं बाहर
वैसे उम्मीद जताई जा रही है कि अगले मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली प्लेइंग इलेवन में बदलाव करते हुए शिवम दुबे और शार्दुल ठाकुर को बाहर बिठा कर वाशिंगटन सुंदर और नवदीप सैनी को मौका दिया जायेगा। सीरीज में अब तक शार्दुल ठाकुर और शिवम दुबे का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा।
सीरीज के पहले 3 मैचों शिवम दुबे बल्ले और गेंद से कुछ खास नहीं कर पाये हैं, इसलिये उनकी जगह वाशिंगटन सुंदर को मौका दे सकते हैं। जबकि शार्दुल ठाकुर सीरीज में काफी महंगे साबित हुए। तो उनकी जगह नवदीप सैनी को मौका दिया जा सकता है।

ऋषभ पंत को फिर भी नही मिलेगा मौका
वहीं भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को सीरीज के बाकी बचे मैचों में भी मौका न मिलने के आसार हैं। विराट कोहली को युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत से ज्यादा केएल राहुल पर भरोसा है। ऐसे में पंत को आगामी मैचों में मौका मिलना मुश्किल है।
सीरीज का तीसरा मैच जीतने के बाद कप्तान विराट ने कहा था, 'कुछ अन्य खिलाड़ियों को मैच खेलने का मौका देना भी महत्वपूर्ण है। हम देखना चाहते हैं कि इन हालात में वो कैसा प्रदर्शन करते हैं, वॉशिंगटन सुंदर या नवदीप सैनी जैसे खिलाड़ी।'
सीरीज का चौथा टी20 इंटरनेशनल मैच 31 जनवरी को वेलिंगटन के स्काय स्टेडियम में खेला जाना है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
