VIDEO: ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया ने किया विक्टरी डांस, पंत ने पुजारा को जबरदस्ती नचाया
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज में शानदार जीत दर्ज करने के बाद भारतीयों खिलाड़ियों में जश्न का दौर हो चुका है। 71 सालों में पहली बार कंगारूओं को उनके घर में पीटने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी जोश से लबरेज हैं। मैच के बाद सभी भारतीय खिलाड़ियों ने जमकर जश्न मनाया जिससे सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में 7 जनवरी की शाम यादगार बन गई।
|
टीम इंडिया का जश्न
भारतीय खिलाड़ियों ने जीत के बाद मैदान पर डांस करते हुए जश्न की शुरूआत की। इस विजयी डांस में विराट कोहली ने भी अपने कदम खूब थिरकाए। हालांकि, शर्मीले स्वभाव के पुजारा ने शुरू में डांस करने के लिए तैयार नहीं हुए। ऐसे में भारतीय टीम के विकेटकीपर ऋषभ पंत आगे आए और पुजारा से जबरदस्ती डांस करवाने लगे। टीम इंडिया के जश्न की कुछ शानदार वीडियो यहां देखी जा सकती हैं-
|
कोहली ने बताया किसका था आइडिया
भारतीय कप्तान कोहली समेत सभी भारतीय खिलाड़ियों ने बाउंड्री के पास ये डांस किया। जब कोहली से पूछा गया कि ये किसका आइडिया था तो उन्होंने कहा कि आप ऋषभ पंत से जाकर इस बारे में बात कीजिए। वह ही इस डांस की शुरूआत करने का ख्याल लेकर आए थे। कोहली ने यह भी कहा कि सच कहूं तो मुझे नहीं पता ये कैसा डांस था। जब मैंने इसको किया तो मुझे ये आसान लगा। लेकिन आप देख सकते हो कि पुजारा यह भी नहीं कर सके। वे बहुत ही सिंपल इंसान हैं।
INDvs AUS: ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतकर भारत ने एशिया में भी रचा इतिहास
|
पुजारा बल्लेबाजी कर सकते हैं लेकिन डांस..
बता दें कि जब टीम के सदस्य डांस कर रहे थे तो पुजारा चुपचाप खड़े रहकर जश्न का मजा लेना चाहते थे लेकिन ऋषभ पंत ने पुजारा के पास आकर उनको हाथ से पकड़ कर डांस करवाना शुरू कर दिया। जब टीम के कोच रवि शास्त्री से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि पंत पुजारा को नचाने की कोशिश कर रहे थे। वहीं कोहली ने बताया कि यह पुजारा का डांस था क्योंकि जब वे चलते हैं तो अपने हाथों को मूव नहीं करते। हमने उसी तरह का डांस किया।
Victory Dance. #ausvind pic.twitter.com/mQ7RqG35IF
— Monica (@monicas004) January 7, 2019
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
