For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

World Cup 2019 : विराट पर कमेंट करने के बाद इस दिग्गज खिलाड़ी ने मांगी माफी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने आस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का उस समय साथ दिया था जब दर्शक उनकी आलोचना करने लगे थे। स्मिथ बाउंड्री पर खड़े थे कि तभी दर्शको ने 'धोखेबाज-धोखेबाज' कहकर उन्हें चिढ़ाना शुरू कर दिया। लेकिन तभी बल्लेबाजी कर रहे कोहली ने दर्शकों को इशारा किया कि स्मिथ के लिए तालियां बजाएं ना कि हूटिंग करें। कोहली की इस रिएक्शन की दुनियाभर में तारीफ। वहीं स्मिथ ने भी कोहली का शुक्रिया किया लेकिन इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ने सवाल उठा दिया कि कोहली ऐसा करने वाले काैन होते हैं, जिसपर उन्होंने अब खुद माफी मांगी हैं।

मेरी टिप्पणी अनुचित थी

मेरी टिप्पणी अनुचित थी

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर निक कॉम्पटन ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैं माफी चाहता हूं अगर लोगों को लगता है कि विराट कोहली के बारे में मेरी टिप्पणी अनुचित थी। मुझे यकीन है कि मेरी टिप्पणी से किसी को कोई हानि नहीं पहुंची होगी। मेरे इरादे अच्छे थे। क्रिकेट का लुत्फ उठाइए और फैंस को एंजॉय करने दीजिए। मैं आपके विचारों को अपने अनुकूल रखने की सराहना करता हूं।' स्मिथ और वॉर्नर बॉल टेंपरिंग प्रकरण में एक साल का प्रतिबंध झेल कर ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी की थी, लेकिन इसके बाद भी दर्शकों ने उनके खिलाफ हूटिंग करना जारी रखा है। जिसका नमूना इस विश्व कप में देखने को मिल रहा है।

क्या कहा था निक ने

क्या कहा था निक ने

निक ने कोहली की आलोचना करते हुए कहा था, 'मुझे नहीं लगता कि विराट कोहली के पास वॉर्नर और स्मिथ पर हूटिंग करने वाले प्रशंसकों को रोकने का कोई अधिकार था, अगर सच कहा जाए तो वह कृपालु है!' इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ने ये बात एक वीडियो में कही। उनके इस बयान के बाद फैंस ने उन्हें आड़े हाथों ले लिया और उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। फैंस द्वारा सोशल मीडिया पर ट्रोल किए जाने के बाद कॉम्पटन ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके कोहली के प्रति अपने बर्ताव के लिए माफी मांगी। भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके बल्लेबाज मनोज तिवारी ने इसके लिए निक को लताड़ ने यहां तक लिख दिया की ऐसे कमेंट करने से पहले ड्रींक नहीं किया करें।

हार से बाैखलाए सरफराज अहमद ने भारत को लेकर कही यह बात, ICC दे सकता है जवाब

तिवारी लगा चुके हैं निक की क्लास

तिवारी लगा चुके हैं निक की क्लास

वहीं निक को भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारीमनोज ने ट्वीट करते हुए लिखा- इस आदमी का क्या गलत हुआ है? जीवन में अधिकारों और गलतिटिप्पणी करने से पहले न पिएं।

Story first published: Thursday, June 13, 2019, 14:14 [IST]
Other articles published on Jun 13, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+