Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हार्दिक पांड्या की सगाई पर कुलदीप यादव ने बधाई, युजवेंद्र चहल ने ले लिये मजे, बताया अगला नंबर किसका

नई दिल्ली। नये साल पर भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने अपनी सगाई की खबर देकर न सिर्फ अपने फैन्स को बल्कि अपनी टीम के साथी खिलाड़ियों को भी चौंका दिया। हालांकि जैसे ही हार्दिक पांड्या ने अपनी सगाई की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की वैसे ही फैन समेत उनकी साथी खिलाड़ियों के बधाई संदेश का तांता लग गया। कप्तान विराट कोहली ने हार्दिक को बधाई देते हुए कहा कि नये साल पर यह शानदार सरप्राइज था। इस बीच हार्दिक पांड्या के पोस्ट पर टीम इंडिया के चायनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने भी हार्दिक पांड्या को बधाई दी, जिसको देखते ही भारतीय टीम के चुलबुले गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने उनकी खिंचाई कर दी।

लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने हार्दिक पांड्या की सगाई के बहाने से कुलदीप यादव की टांग खिंचाई कर दी।

और पढ़ें: 'विराट सेना' को रिप्लेस कर सकती है एमएसके प्रसाद की यह युवा टीम, शामिल 6 गेंदबाज, 5 बल्लेबाज

पोस्ट पर हार्दिक को बधाई देते हुए कुलदीप यादव ने लिखा सगाई की लख-लख बधाइयां जिस पर युजवेंद्र चहल ने उन्हें लपेट लिया और कहा कि अब तेरी बारी।

मैदान पर कुलचा के नाम से मशहूर यह जोड़ी मैदान के बाहर भी साथ ही दिखाई देती है और एक-दूसरे के साथ मजाक करती नजर आती है।

और पढ़ें: अब BBL में होगी रनों की बरसात, हर छक्के पर मिलेंगे 250 डॉलर, जानें क्या है कारण

गौरतलब है कि नये साल के मौके पर हार्दिक पांड्या ने बुधवार को सर्बिया की अभिनेत्री नताशा स्टानकोविक के साथ सगाई की और सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी सभी को दी।

हार्दिक पांड्या ने अपनी सगाई की तस्वीरों और वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया और सगाई की तारीख 01-01-2020 लिखा। अपनी पोस्ट पर हार्दिक पांड्या ने कैप्शन में लिखा था- मैं तेरा, तू मेरी जाने, सारा हिंदुस्तान...।

और पढ़ें: जब आउट होने पर इस भारतीय बल्लेबाज ने दी गाली, अंपायर ने बदला फैसला

आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या ने साल के पहले ही दिन फिल्मी अंदाज में नताशा स्टानकोविक को प्रपोज किया था। वह नताशा को समंदर के बीच एक क्रूज पर ले गये जहां पर अपने घुटने के बल बैठकर नताशा को प्रपोज किया और समंदर के बीच क्रूज पर ही सगाई की।

Story first published: Friday, January 3, 2020, 17:30 [IST]
Other articles published on Jan 3, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+