Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कभी भी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा सकता है यह बल्लेबाज, बेन स्टोक्स ने बताया नाम

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के चलते इन दिनों खेल जगत पूरी तरह से लॉकडाउन पर है और खिलाड़ी मैदान छोड़कर अपने घरों में बंद हैं। हालांकि इन सबके बीच खिलाड़ी अपना समय बिताने के लिये सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गये हैं। इस बीच इंग्लैंड को 2019 में अपना पहला विश्व कप खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने मौजूदा समय के सबसे खतरनाक बल्लेबाज का नाम बताते हुए कहा कि यह खिलाड़ी कभी भी किसी भी गेंदबाज की धज्जियां उड़ाने में माहिर है।

और पढ़ें: ऋषभ पंत समेत 7 खिलाड़ियों को टॉम मूडी ने बताया T20 का बेस्ट बल्लेबाज, जानें टॉप पर कौन

इतना ही नहीं इस हरफनमौला खिलाड़ी ने अपने बचपन के दिनों को याद किया और कहा कि वह रग्बी और क्रिकेट खेलते हुए बड़े हुए और करियर के रूप में रग्बी छोड़कर क्रिकेट खेलने का फैसला लेना कितना मुश्किल था।

और पढ़ें: एक्टर नहीं क्रिकेटर बनना चाहते थे इरफान खान, 600 रु के चलते छोड़ा खेल

बेन स्टोक्स ने बताया इस खिलाड़ी का नाम

बेन स्टोक्स ने बताया इस खिलाड़ी का नाम

बेन स्टोक्स ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीव स्मिथ की तारीफ करते हुए कहा कि जब बल्लेबाजी की बात आती है तो वह एक अलग स्तर पर बल्लेबाजी करते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स की ओर से यह दोनों खिलाड़ी साथ खेलते नजर आते हैं।

स्टोक्स ने कहा,'मैं कभी उनके जैसा नहीं खेल सकता। निजी रूप से मैं कभी भी स्मिथ की तरह बल्लेबाजी नहीं कर सकता। स्मिथ का बल्लेबाजी औसत टेस्ट में 60 से ऊपर है। यह औसत मेरे लिए नहीं उनके अपने लिए है। हालांकि वह ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते हैं। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच जबरदस्त प्रतिद्वंद्वी है, लेकिन बल्लेबाजी करते समय स्टीव स्मिथ एक अलग ऊंचाई पर पहुंच जाते हैं।'

रग्बी और क्रिकेट में से एक चुनना पड़ा

रग्बी और क्रिकेट में से एक चुनना पड़ा

न्यूजीलैंड में पैदा हुए क्रिकेटर बेन स्टोक्स ने अपने बचपन के दिनों को याद किया और बताया कि वह रग्बी और क्रिकेट खेलते में से एक चुनना पड़ा।

उन्होंने कहा, 'मुझे क्रिकेट और रग्बी में से एक को चुनना था और मैंने क्रिकेट को चुना। जब मैं 13-14 साल का था तब मुझे यह तय करना था कि मुझे कौन सा खेल खेलते रहना है। क्रिकेट का चुनाव मेरे लिए आसान निर्णय था।'

कोरोना के चलते अनिश्चितकालीन वक्त तक टला आईपीएल

कोरोना के चलते अनिश्चितकालीन वक्त तक टला आईपीएल

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के चलते आईपीएल को अनिश्चितकालीन समय तक के लिये स्थगित कर दिया गया है, जबकि टी20 विश्व कप पर भी खतरे के बादल मंडरा रहे हैं।

दुनिया भर में इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या अब तक 2,13,824 के पार पहुंच गई है।

Story first published: Thursday, April 30, 2020, 14:30 [IST]
Other articles published on Apr 30, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+