For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'कितने युवा आए, लेकिन कोई दूसरा कोहली नहीं होगा' जानिए किसने कहा ऐसा

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए सोमवार यानी कि 10 नवंबर का दिन ऐसा रहा जिसमें दो दिग्गज भावुक होते थे। एक विराट कोहली तो दूसरे रवि शास्त्री। दरअसल कोहली का बताैर कप्तान नीमीबिया के खिलाफ हुआ मैच अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट का आखिर मैच रहा। वहीं रवि शास्त्री का भी बताैर कोच आखिरी मैच रहा। शास्त्री का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। वहीं कोहली अब टी20 क्रिकेट में बताैर बल्लेबाज ही भूमिका निभाएंगे। कोहली भले ही बताैर कप्तान टीम को कोई ट्राॅफी नहीं दिला सके, लेकिन बताैर बल्लेबाज खूब चमके हैं। वहीं भारत के एक पूर्व बल्लेबाज का कहना है कि टीम को कोहली जैसा कोई दूसरा खिलाड़ी नहीं मिलने वाला।

सहवाग ने क्रिकबज से बात करते हुए कहा, ''कितने युवा आए, कोई दूसरा विराट कोहली नहीं होगा। जिस तरह वह आसानी के साथ बल्ले से रन बनाते हैं, उसे देख इस मौजूदा टीम में भी टी20 सेट-अप में उनकी जगह पर सवाल उठाना सही नहीं होगा। वह जब तक चाहें तब तक T20I खेलना जारी रखेंगे।''

यह भी पढ़ें- जानिए कब-कब कोहली की कप्तानी में 'ट्राॅफी' जीतने से चूका भारत, न्यूजीलैंड ने 3 बार तोड़ा सपना

वहीं पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने सहवाग की बात पर सहमति जताई। नेहरा ने माना कि नंबर तीन पर कोई भी बल्लेबाज भारत को मजबूती और स्थिरता नहीं दे सकता जो कोहली देते हैं। आशीष नेहरा ने कहा, "विराट कोहली से बेहतर आपको बल्लेबाजी इकाई में कोई स्थिरता नहीं देगा। आप अपनी बल्लेबाजी इकाई को केवल पावर-हिटर्स के साथ ही नहीं भर सकते, आपको अनुभव और युवाओं के संयोजन की जरूरत है।"

कोहली केवल 87 पारियों में 3227 रन के साथ दुनिया भर में टी20आई में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उनका 52.05 का औसत और 131.91 का स्ट्राइक रेट उनकी महानता को स्पष्ट करता है। हालांकि कोहली भारत को बताैर कप्तान ट्राॅफी नहीं दिला सके और ना ही आईपीएल में आरसीबी को चैंपियन बना सके, जिस कारण उनकी कप्तानी पर सवाल उठते रहे।

Story first published: Tuesday, November 9, 2021, 12:00 [IST]
Other articles published on Nov 9, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+