आईपीएल 2017: 6 विकेट से जीता पंजाब, पुणे का निकला दम
इंदौर। इंदौर।यहां को होल्कर स्टेडियम में हुए रोमांचक मुकाबले में किंग्स पंजाब ने जीत के साथ आईपीएल-10 का शानदार आगाज किया है। उसने राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स को 6 विकेट से मात दी।
पंजाबी शेरों के आगे पुणे के पेशवा बिल्कुल बेदम नजर आए, पुणे की ओर से दिए गए 164 रनों के लक्ष्य को पंजाब की टीम ने 6 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।
पंजाबी शेरों के आगे पुणे के पेशवा बिल्कुल बेदम नजर आए, पुणे की ओर से दिए गए 164 रनों के लक्ष्य को पंजाब की टीम ने 6 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। पंजाब की ओर से शानदार प्रदर्शन कप्तान मैक्सवेल ने किया।
उनका भरपूर साथ दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज डेविड मिलर (नाबाद 30) ने दिया और दोनों ने साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 7.5 ओवरों में 10.08 के औसत से 79 रन जोड़े।
पंजाब ने एक समय अपने चार विकेट 85 रनों पर ही गंवा दिए थे। इसके बाद मैक्सवेल और मिलर ने कोई और विकेट नहीं गिरने दिया औप शानदार ढंग से ये मैच जीत लिया। इस जीत में पंजाब के गेंदबाजों की भी अहम भूमिका रहीं जिन्होंने पुणे को बड़ा स्कोर बनाने से रोका। पुणे की तरफ से बेन स्टोक्स सर्वाधिक 50 और मनोज तिवारी ने नाबाद 40 रनों की पारी खेली।
पुणे सुपरजाइंट्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को 164 रन का टारगेट दिया
इससे पहले IPL-10 के चौथे मैच में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को 164 रन का टारगेट दिया था। पुणे की टीम होल्कर स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 163 रन बना सकी थी।
इस संस्करण के सबसे महंगे खिलाड़ी इंग्लैंड के बेन स्टोक्स
पुणे को इस स्कोर तक पहुंचाने में इस संस्करण के सबसे महंगे खिलाड़ी इंग्लैंड के बेन स्टोक्स (50) और मनोज तिवारी (नाबाद 40) का अहम योगदान रहा। स्टोक्स और तिवारी दोनों ने तब ताबड़तोड़ बैटिंग दिखाई जब पुणे के स्टार प्लेयर्स पवेलियन जा चुके थे।
पुणे की टीम ने 11.2 ओवरों में 71 रनों पर ही अपने चार विकेट खो दिए
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पुणे की टीम ने 11.2 ओवरों में 71 रनों पर ही अपने चार विकेट खो दिए थे। मयंक अग्रवाल (0), अंजिक्य रहाणे (19), टीम के कप्तान स्टीवन स्मिथ (26) और महेंद्र सिंह धोनी (5) सारे स्टार्स पवेलियन लौट चुके थे।
स्टोक्स और मनोज की जुगलबंदी
लेकिन स्टोक्स और मनोज की जुगलबंदी ने पुणे को सम्मानजनक स्कोर में पहुंचाया।स्टोक्स 32 गेंदों में तीन छक्के और दो चौके मारने के बाद अक्षर पटेल की गेंद को उनके सिर के ऊपर से मारने के चक्कर में उनके ही हाथों लपके गए। स्टोक्स के स्थान पर आए डेन क्रिस्टियन (17) ने अंतिम ओवर में दो चौके और एक छक्का लगाया। पंजाब के सबसे किफायती गेंदबाज अक्षर पटेल रहे, उन्होंने चार ओवर में महज 27 रन दिए और एक विकेट लिया।
पंजाब की कप्तान ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल
संदीप शर्मा ने अपने चार ओवरों में 33 रन खर्च किए और दो विकेट हासिल किए। पंजाब की टीम का सफर आईपीएल में अब तक खास नहीं रहा है। इस बार पंजाब की कप्तानी ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को दी गई है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
