Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

SA vs ENG: दक्षिण अफ्रीका को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुआ यह खिलाड़ी

नई दिल्ली। इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी 4 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में प्रोटीज टीम को बड़ा झटका लगा है। सुपरस्पोर्ट पार्क पर खेले जा रहे इस टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज एडेन मार्कराम की बायें हाथ की उंगली में चोट लगने की वजह से फ्रैक्चर आ गया है जिस कारण मार्करम 4 मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गये हैं।

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने इस बात की पुष्टि करते हुए अपने बयान में कहा कि यह चोट उन्हें पहले मैच के दूसरे दिन लगी, जिसे ठीक होने के लिए सर्जरी की जरूरत होगी। इसी कारण वह 6 सप्ताह तक खेल से दूर रहेंगे।

और पढ़ें: यशस्वी जायसवाल ने जड़े 14 चौके, 3 छक्के, चटकाये 4 विकेट, अपने बर्थडे पर भारत को जिताई सीरीज

सीएसए के चीफ मेडिकल ऑफिसर शुएब मांजरा ने कहा, 'एडिन को बाएं हाथ की अनामिका उंगली में चोट लगी जिससे उनकी फ्रेक्चर हो गई।'

उन्होंने कहा, 'हाथ की चोट के कई विशेषज्ञों से बात करने के बाद हम इस फैसले पर पहुंचे हैं कि सबसे अच्छा तरीका सर्जरी है। इसका मतलब है कि वह बाकी की टेस्ट सीरीज में नहीं खेल पाएंगे।'

एडिन मार्कराम ने पहली पारी में सिर्फ 20 रन बनाए थे। पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका 284 रनों पर ढेर हो गई थी।

और पढ़ें: Ranji Trophy: हैदराबाद के खिलाफ न खेलना नवदीप सैनी को पड़ सकता है भारी, DDCA कर रहा इस बात की तैयारी

दूसरी पारी में वह सिर्फ दो रन ही बना सके और जेम्स एंडरसन को कैच थमा बैठे। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड की टीम ने 1 विकेट खोकर 121 रन बना लिये हैं। वह अभी भी साउथ अफ्रीका के 255 रनों से पीछे है।

Story first published: Saturday, December 28, 2019, 22:40 [IST]
Other articles published on Dec 28, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+