For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Ranji Trophy: हैदराबाद के खिलाफ न खेलना नवदीप सैनी को पड़ सकता है भारी, DDCA कर रहा इस बात की तैयारी

नई दिल्ली। रणजी ट्रॉफी में दिल्ली की टीम में तेज गेंदबाजों की संख्या की कलई उस वक्त खुल गई जब हैदराबाद के खिलाफ खेले जा रहे मैच में शुक्रवार को जब हैदराबाद की फीकी बल्लेबाजी के सामने दिल्ली के गेंदबाज टिक नहीं पाये। दिल्ली के लिये भले इस मैच में इशांत शर्मा ने शानदार गेंदबाजी की लेकिन बावजूद इसके उसे तेज गेंदबाज नवदीप सैनी की कमी खली। रणजी ट्रॉफी में खेले जा रहे इस मैच में एक वक्त ऐसा था कि पहली पारी में 69 रन पर ऑल आउट हुई हैदराबाद की टीम ने दूसरी पारी में 97 रन पर 5 विकेट खो दिये थे। वह दिल्ली से 118 रन पीछे थे और ऐसा लग रहा था कि पारी से हारेंगे।

और पढ़ें: दानिश कनेरिया ने कहा हिंदू होने पर गर्व, धर्म परिवर्तन नहीं, बताया कहां करेंगे नामों का खुलासा

लेकिन तभी हैदराबाद के निचले क्रम के बल्लेबाजों ने कप्तान तन्मय अग्रवाल (103) के साथ पारी को संभाला और दिल्ली को जीत के लिये 84 रनों का लक्ष्य रखा। मेंहदी हसन ने हैदराबाद के लिये 62 गेंद में 71 रन की पारी खेली।

और पढ़ें: महिला के साथ छेड़छाड़ मामले में फंसे कुलदीप यादव, DDCA कर सकता है बड़ी कार्रवाई

नवदीप सैनी पर जानें क्या बोले दिल्ली के मुख्य चयनकर्ता

नवदीप सैनी पर जानें क्या बोले दिल्ली के मुख्य चयनकर्ता

दिल्ली के नये मुख्य चयनकर्ता बंटू सिंह ने मैच के बाद कहा,' इसमें कोई शक नहीं कि हमें दिल्ली की टीम में नवदीप सैनी की कमी महसूस हुई। कायदे से नवदीप को मैच खेलना चाहिये थे लेकिन उन्होंने मैच शुरु होने से पहले ही हमें बता दिया था कि वह बीमार हैं और मैच नहीं खेल सकेंगे।'

बंटू सिंह ने इशांत की तारीफ करते हुए कहा,' चोट से वापसी कर इशांत शर्मा ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। वह नेशनल क्रिकेट अकादमी में अभ्यास के लिये शामिल हुए और वापस आकर टीम में अपना योगदान दिया।'

लिखित में जवाब देना पड़ सकता है नवदीप सैनी को

लिखित में जवाब देना पड़ सकता है नवदीप सैनी को

नवदीप सैनी को भारत-श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी सीरीज के लिये टी20 टीम में चुना गया है जिसके बाद दिल्ली के चयनकर्ताओं ने ऐसा इशारा किया है कि इस बाबत हो सकता है कि दिल्ली की टीम के चयनकर्ता नवदीप सैनी से इस मामले को लेकर लिखित जवाब मांगे।

बंटू सिंह ने कहा,' यह ऐसा मुद्दा है जिस पर हम सभी को बात करने की जरूरत है तो ऐसा हो सकता है कि हम नवदीप सैनी से इस बारे में लिखित जवाब की मांग करें।'

भारत-श्रीलंका सीरीज के चलते रणजी नहीं खेल पायेंगे धवन-सैनी

भारत-श्रीलंका सीरीज के चलते रणजी नहीं खेल पायेंगे धवन-सैनी

नवदीप सैनी ने भारत के लिये अब तक 5 टी20 मैचों में शिरकत की है जबकि वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में अपना डेब्यू किया था। शिखर धवन भी श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम का हिस्सा है इसके चलते 3 जनवरी से पंजाब के खिलाफ होने वाले मैच में वह नहीं खेल सकेंगे।

बंटू सिंह ने की इशांत शर्मा की तारीफ

बंटू सिंह ने की इशांत शर्मा की तारीफ

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दिल्ली की टीम ने 24 रन बिना किसी नुकसान के लिये बना लिये हैं और इस मैच में बोनस प्वाइंट के साथ जीत हासिल करना पक्का कर लिया है। दिल्ली के लिये इशांत शर्मा ने दूसरी पारी में फिर से 4 विकेट हासिल किये लेकिन सिमरजीत सिंह (3 विकेट) को पवन सुयाल के साथ लंबे स्पैल डालने पड़े। नतीजन शुक्रवार को आसानी से मिलने वाली जीत के लिये दिल्ली की टीम को नवदीप सैनी के न रहने के कारण शनिवार तक का इंतजार करना होगा।

Story first published: Saturday, December 28, 2019, 14:42 [IST]
Other articles published on Dec 28, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+