
पिछले साल अवॉर्ड से चूक गये थे शिखर
उल्लेखनीय है कि बीसीसीआई के अधिकारियों को इस महीने के अंत में पुरुष और महिला टीम के खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड के लिये नामांकन भेजना है। रिपोर्ट के अनुसार अगर बीसीसीआई पुरुष वर्ग में कई नाम भेजता है तो टीम के सीनियर सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को भी तरजीह दी जा सकती है।
पिछले साल 2018 में शिखर धवन का नाम भेजा गया था लेकिन वह अवॉर्ड से चुक गये थे।

पिछले साल ही जाना था बुमराह का नाम
बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, ‘पिछले साल, हमने पुरुष वर्ग में तीन नाम - बुमराह, रविंद्र जडेजा और मोहम्मद शमी - भेजे थे। बुमराह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में केवल दो वर्ष ही पूरे किए थे जबकि चयन मानदंड के अनुसार खिलाड़ी ने शीर्ष स्तर पर कम से कम तीन वर्ष तक प्रदर्शन किया हो इसलिए वह इसे हासिल नहीं कर पाए।'
उल्लेखनीय है कि जसप्रीत बुमराह अब तक 14 टेस्ट में 68 विकेट, 64 वनडे में 104 और 50 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 59 विकेट हासिल किए हैं।

इस कारण शमी को नहीं मिलेगा अवॉर्ड
बीसीसीआई अधिकारी ने कहा, ‘बुमराह निश्चित रूप से बेहतरीन उम्मीदवार हैं। वह आईसीसी के नंबर एक रैंकिंग के गेंदबाज थे। वह एकमात्र एशियाई गेंदबाज हैं जिसने साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज में 5-5 विकेट झटके हैं।'
ऐसी संभावना कम ही है कि बीसीसीआई इस बार मोहम्मद शमी का नाम भेजेगा क्योंकि उनकी पत्नी ने कथित घरेलू हिंसा में उनके खिलाफ पुलिस मामला दर्ज कराया हुआ है, जिसका मतलब है कि वह योग्य नहीं होंगे। जहां तक धवन की बात है तो सीनियर होना एक कारण है क्योंकि उनके सभी समकक्ष को यह पुरस्कार मिल चुका है।

इन खिलाड़ियों के नाम पर विचार कर रहा BCCI
शिखर धवन हालांकि चोट के कारण पिछले साल काफी समय तक क्रिकेट से दूर रहे थे लेकिन बीसीसीआई के पूर्व अधिकारी ने कहा कि धवन के सीनियर होने की बात की अनदेखी नहीं की जा सकती।
उन्होंने कहा, ‘2018 में हमने धवन का नाम भेजा था लेकिन केवल स्मृति (मंधाना) को पुरस्कार मिला। इसलिए बोर्ड बुमराह और धवन दोनों के नाम भेज सकता है।'


Click it and Unblock the Notifications
