नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड इस साल ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में संपन्न हुए महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचने वाली भारतीय टीम की 2 खिलाड़ियों को प्रतिष्ठित खेल पुरस्कार अर्जुन अवॉर्ड के लिये नामांकित करने के बारे में विचार कर रहा है। भारतीय महिला टीम ने इस पूरे टूर्नाममेंट के दौरान शानदार प्रदर्शन किया और अजेय रहते हुए मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि फाइनल मुकाबले में उसे हार का सामना करना पड़ा लेकिन बावजूद इसके भारतीय महिला टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया।
भारतीय महिला टीम के लिये कई खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया, जिसमें मुख्य रूप से युवा बल्लेबाज शैफाली वर्मा, पूनम यादव, शिखा पांडे और दीप्ती शर्मा शामिल रही। इन खिलाड़ियों ने अहम मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया और भारत को पहली बार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचाया।
और पढ़ें: सिर्फ रणजी से परिवार नहीं चलता, BCCI की विदेशी लीग में न खेलने देने की रणनीति पर भड़का पूर्व खिलाड़ी
इस बीच खबर आ रही है की बीसीसीआई ने इन खिलाड़ियों को सम्मानित करने का फैसला करते हुए शिखा पांडे और दीप्ती शर्मा को इस साल के अर्जुन अवॉर्ड पुरस्कार के लिये नामांकित करने का फैसला किया है और खेल मंत्रालय से इन खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार देने की सिफारिश की है।
रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई के एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि विश्व कप के दौरान शिखा और दीप्ति ने शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा पिछले साल भी उनका प्रदर्शन बढ़िया था। इसी वजह से संबंधित अधिकारियों को उनका नाम अर्जुन अवॉर्ड के लिए बढ़ाने की सिफारिश की गई है।
और पढ़ें: केएल राहुल ने बताया कौन तोड़ सकता है युवराज के लगातार 6 छक्कों का रिकॉर्ड
उन्होंने कहा, 'जी अधिकारियों ने क्रिकेट ऑपरेंशंस को शिखा और दीप्ति का नाम सिर्फ टी20 वर्ल्ड कप के लिए ही नहीं बल्कि पिछले सीजन में निरंतर अच्छा प्रदर्शन करने की वजह से ही अर्जुन अवॉर्ड के लिए आगे बढ़ाया गया है। अधिकारियों को इन दोनों का नाम बढ़ाया गया है और उम्मीद है कि खेल मंत्रालय को इनके नामो की सिफारिश की जाएगी।'
आपको बता दें कि इन दोनों खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले अहम मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया साथ ही टी20 विश्व कप से पहले की त्रिकोणीय सीरीज में भी अच्छा प्रदर्शन किया था।