For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

प्रियम गर्ग ने बताया क्यों है स्लेजिंग करना पसंद, चुना अपना फैवरिट U19 कप्तान

Priyam Garg hailed MS Dhoni as his favourite cricketer & picked him over Virat Kohli |वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के चलते इन दिनों खेल जगत के दिग्गज खिलाड़ी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गये हैं और अपने फैन्स के सवालों का जवाब देकर अपना समय बिता रहे हैं। इस बीच खिलाड़ी सोशल मीडिया पर लाइव चैट के जरिये अपना अनुभव भी साझा कर रहे हैं। इस फेहरिस्त में भारतीय अंडर 19 टीम के कप्तान प्रियम गर्ग भी शामिल हो गये हैं जिन्होंने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में संपन्न हुए अंडर-19 विश्व कप में भारतीय टीम का नेतृत्व किया था और फाइनल में जगह बनाई थी, हालांकि भारतीय टीम को फाइनल मुकाबले में बांग्लादेश के हाथों हार का सामना करना पड़ा लेकिन इस टीम ने अपनी प्रतिभा से फैन्स का दिल जीत लिया।

और पढ़ें: लॉकडाउन में घर-घर जाकर खाना बेच रहा है ओलंपिक पदक विजेता, जानें क्यों

इस बीच युवा बल्लेबाज प्रियम गर्ग ने बुधवार को सोशल मीडिया एप हेलो पर लाइव चैट की और अंडर-19 विश्व कप से जुड़ी कई बातों पर चर्चा की। इस दौरान प्रियम गर्ग ने भारत को 4 बार अंडर-19 विश्व कप जिताने वाले कप्तानों में से अपने पसंदीदा कप्तान का नाम भी बताया।

और पढ़ें: युवराज सिंह ने बताया आईपीएल की सबसे खराब टीम का नाम, नहीं मिलता था सम्मान

प्रियम गर्ग को पसंद है यह U-19 कप्तान

प्रियम गर्ग को पसंद है यह U-19 कप्तान

भारतीय टीम ने अंडर-19 विश्व कप में अब तक सबसे ज्यादा 4 बार खिताब जीतने का कारनामा किया है। साल 2000 में मोहम्मद कैफ, 2008 में विराट कोहली, 2012 में पृथ्वी शॉ और 2018 में उनमुक्त चंद की कप्तानी में भारतीय टीम अब तक 4 बार U19 विश्व कप का खिताब जीती है। प्रियम गर्ग विश्व कप जीतने वाले चारों कप्तानों में से मोहम्मद कैफ को अपना पसंदीदा कप्तान चुना।

उन्होंने कहा, 'कैफ, क्योंकि उन्हीं की कप्तानी में भारत ने पहली बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता। युवराज सिंह का भी योगदान टीम के लिए काफी रहा जो साल 2000 में पहली बार यह खिताब जीतने वाली उस टीम का हिस्सा थे।'

प्रियम गर्ग ने चुना फैवरिट स्पिनर, कहा- नहीं कर रहा क्षेत्रवाद

प्रियम गर्ग ने चुना फैवरिट स्पिनर, कहा- नहीं कर रहा क्षेत्रवाद

इस दौरान प्रियम गर्ग से कहा गया कि अगर वो मौजूदा समय की भारतीय टीम के कप्तान बनाये जाते हैं तो वो किस स्पिनर को बतौर बेस्ट अपनी टीम में शामिल करना चाहेंगे। इसके जवाब में प्रियम ने कुलदीप यादव को चुना। उल्लेखनीय है कि कुलदीप यादव और प्रियम गर्ग दोनों ही यूपी से ताल्लुक रखते हैं। इसको देखते हुए जब उन पर क्षेत्रवाद का आरोप लगा तो उन्होंने साफ-साफ इसे खारिज कर दिया।

उन्होंने कहा, 'ऐसा नहीं है कि मैं कोई पक्षपात कर रहा हूं और यूपी के खिलाड़ी होने के कारण ऐसा कह रहा हूं, मैं उन्हें एक क्रिकेटर के रूप में पसंद करता हूं।'

प्रियम ने बताया क्यों है स्लेजिंग करना पसंद

प्रियम ने बताया क्यों है स्लेजिंग करना पसंद

U19 विश्व कप का फाइनल मैच काफी यादगार बन गया था जब बांग्लादेश की टीम ने जीत के बाद भारत के खिलाफ तीखे अंदाज में जश्न मनाया था और दोनों देशों के खिलाड़ियों के बीच झड़प देखने को मिली थी। इस बारे में बात करते हुए प्रियम ने कहा कि उन्होंने खुद भी U-19 वर्ल्डकप के दौरान बहुत स्लेजिंग की थी। उनका मानना है कि स्लेजिंग करने से टीम की भावना को बढ़ावा मिलता है।

उन्होंने कहा, 'यह सामान्य है और टीम के सदस्यों की मानसिकता को प्रभावित करती है लेकिन हमें खेल पर ध्यान देने की जरूरत है। जब हमें अन्य खिलाड़ी स्लेजिंग करते हैं तो मैं मैदान पर अपने साथी बल्लेबाज के साथ बात करना पसंद करता हूं। अगर कोई स्लेजिंग करके मेरा ध्यान भटकाने की कोशिश करता है तो मैं चलने लगता हूं। मैं उनकी टिप्पणियों के बारे में नहीं सोचना चाहता और उन्हें अनदेखा करने की कोशिश करता हूं।'

बिश्नोई-जायसवाल है मेहनती खिलाड़ी, बन सकते हैं कॉम्पैक्ट क्रिकेटर

बिश्नोई-जायसवाल है मेहनती खिलाड़ी, बन सकते हैं कॉम्पैक्ट क्रिकेटर

प्रियम गर्ग ने अंडर-19 विश्व कप में अपनी टीम के अभियान को याद करते हुए यशस्वी जायसवाल और रवि बिश्नोई को एक परिपूर्ण और मेहनती खिलाड़ी करार दिया। उल्लेखनीय है कि विश्व कप के दौरान जायसवाल ने सबसे ज्यादा रन बनाये तो रवि बिश्नोई ने सबसे ज्यादा विकेट चटकाने का काम किया।

उन्होंने कहा, 'रवि ने काफी मुश्किल समय देखा लेकिन वह अपनी मेहनत का आनंद लेते हैं और जब भी वह मैदान में होते हैं तो उनका ऊर्जा स्तर ऊंचा हो जाता है। वह 100% देना चाहते हैं। उन्होंने सभी को मानसिक फिटनेस के बारे में जागरूक किया। क्रिकेट नहीं बदलेगा। क्रिकेट हर स्तर पर समान है लेकिन आपको खुद को बेहतर बनाना होगा। बुनियादी बातें क्रिकेट के हर स्तर पर एक ही रहेंगी, अपने मानसिक स्तर को विकसित करना जरूरी है।'

Story first published: Thursday, May 14, 2020, 15:33 [IST]
Other articles published on May 14, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+