मिल गया आर अश्विन को कैरम बॉल सिखाने वाला खिलाड़ी, जानें किस बात का मलाल
नई दिल्ली। भारतीय टीम के दिग्गज गेंदबाज और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन अपनी शानदार गेंदबाजी में सबसे ज्यादा उपयोग की जाने वाली कैरम बॉल के लिये काफी मशहूर हैं। हालांकि यह बहुत कम ही लोग जानते हैं कि इस गेंद की खोज कैसे हुई। अलग-अलग तरह की गेंदबाजी कर विपक्ष की नाक में दम करने वाले इस भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने खुद इस बात का खुलासा किया कि कैसे उन्हें अपनी गेंदबाजी की कमान में कैरम बॉल मिली।
और पढ़ें: जब उंगली काटने के डर से अश्विन ने फाइनल मैच से लिया नाम वापस, सुनाई खतरनाक आपबीती
क्रिकबज के एक चैट शो में बात करते हुए रविचंद्रन अश्विन ने इस बात का खुलासा करते हुए बताया कि आखिर कैसे उन्होंने कैरम बॉल डालना सीखा।
और पढ़ें: एबी डिविलियर्स के वो 4 अटूट रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ना विराट कोहली-रोहित शर्मा के लिये भी मुश्किल

एक गली क्रिकेटर ने इजाद की थी टेनिस बॉल
अपने करियर में अब तक 70 टेस्ट मैच खेल चुके रविचंद्रन अश्विन ने बताया कि करियर में 362 विकेट लेने में अहम भूमिका निभाने वाली कैरम बॉल उन्होंने अपनी गली के क्रिकेटर से सीखी।
अश्विन ने कहा, 'जब पहली बार मैं टेनिस बॉल से क्रिकेट खेलने गया तो बल्लेबाजी कर रहा था। वहां एक लड़का अलग ही ऐक्शन के साथ गेंदबाजी कर रहा था और उसकी बॉल हवा में ही अंदर आ रही थी। वह लगातार गेंद को दोनों ओर घुमा रहा था, नहीं पता कि आज वह कहां है। मैंने उसके जैसा गेंदबाज आज तक नहीं देखा।'

अश्विन ने बताया कौन था कैरम बॉल सिखाने वाला लड़का
33 वर्षीय अश्विन ने बताया कि उस, लड़के का नाम एसके था जिससे उन्होंने कैरम बॉल फेंकना सीखा था। उन्होंने बताया कि वह टेनिस बॉल से काफी अच्छा खेलते थे लेकिन उनके पापा को यह पसंद नहीं था कि गली क्रिकेट में उनका बेटा खेलने जाए।
अश्विन ने कहा, 'मेरा टेनिस क्रिकेट में बड़ा नाम था लेकिन उस गेंदबाज ने अपनी कला से मुझे हैरान किया। मैं हर रोज सुबह उस लड़के से कैरम बॉल सीखने जाता था, 10-15 दिन में मुझे उसने कैरम बॉल सिखाई।
|
वेबसाइट ने ढूंढ निकाला वो अनजान लड़का
रविचंद्रन अश्विन ने जिस लड़के के बारे में बात की उका नाम कार्तिक शेखर है, भले ही अश्विन को पता नहीं था कि वो लड़का कहां है लेकिन क्रिकबज ने उसे ढूंढने में ज्यादा वक्त नहीं लगाया। कार्तिक शेखर को ढूंढ निकालने के बाद वेबसाइट ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें कार्तिक शेखर अपने बचपन के साथी को संदेश दे रहे हैं।
शेखर कहते हैं, 'अश्विन, मैं वही एसके हूं, जिसे आप ढूंढ रहे थे। बहुत खुशी हुई कि आपने मेरी तारीफ की। हमें आप पर गर्व है। टेनिस बॉल क्रिकेट से लेकर भारत को गौरवान्वित करने तक, आपने लंबा सफर तय किया। हैरान हूं कि मेरी कैरम बॉल इतनी अच्छी थी, लेकिन मुझे उसे थोड़ा गंभीर तौर पर लेना चाहिए था।'

सीमित ओवर्स क्रिकेट से काफी समय से बाहर चल रहे हैं अश्विन
गौरतलब है कि आर अश्विन पिछले काफी समय से सीमित ओवर्स प्रारूप क्रिकेट से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने अपना आखिरी वनडे जून 2017 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेला था जबकि आखिरी टी20 इंटरनैशनल मैच 3 साल पहले वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेला था।
हालांकि वह टेस्ट टीम में भारत की टीम का नियमित हिस्सा बने हुए हैं। वह फिलहाल न्यूजीलैंड में 21 फरवरी से शुरु होने वाली टेस्ट सीरीज की तैयारियों में जुटे हैं।
अश्विन ने 70 टेस्ट मैचों में कुल 362 विकेट झटके हैं जबकि 111 वनडे इंटरनैशनल में उनके नाम 150 विकेट हैं। उन्होंने 96 टेस्ट पारियों में 2385 रन भी बनाए हैं, जिनमें 4 शतक और 11 अर्धशतक भी शामिल हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
