IND vs SA: धोनी-रोहित को पीछे हरमनप्रीत के नाम हुआ यह बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली पहली खिलाड़ी बनीं
नई दिल्ली। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी छठे और आखिरी मैच में मैदान पर उतरते ही भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ छठे और अंतिम टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में मैदान पर उतरते ही हरमनप्रीत कौर ने अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैच खेलने का शतक पूरा कर लिया। वह ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। वह महिला और पुरुष दोनों वर्गों में यह मुकाम हासिल करने वाली पहली भारतीय हैं। हरमनप्रीत के बाद महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा का नंबर आता है जिनके नाम पर समान 98 मैच दर्ज हैं।
अगर महिला क्रिकेटरों की बात करें तो हरमनप्रीत 100 टी20 अंतरराष्ट्रीय खेलने वाली दुनिया की दसवीं क्रिकेटर हैं। हरमनप्रीत के अलावा न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स और ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी ने 111 मैच खेले हैं। इसके अलावा पाकिस्तान की बिस्माह माहरूफ और वेस्टइंडीज की स्टेफानी टेलर ने 100-100 मैच खेले हैं।
और पढ़ें: जब एडमिशन से किया इंकार तो इस महिला क्रिकेटर ने लड़का बन ली ट्रेनिंग, जानिये कौन यह खिलाड़ी
भारतीय महिलाओं में उनके आगे मिताली राज (89) का नंबर आता है। वह हालांकि अब रिटायर हो चुकी हैं। इस सूची में झूलन गोस्वामी 68 मैचों के साथ तीसरे स्थान पर हैं जबकि वेदा कृष्णमूर्ति ने अब तक 63 मैच खेले हैं।
पुरुष क्रिकेटरों में केवल शोएब मलिक (111) ही 100 से अधिक टी20 अंतरराष्ट्रीय खेल पाये हैं।
गौरतलब है कि सूरत में खेले गए सीरीज के इस आखिरी मैच में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और लिजी ली (84) और लुस (62) की पारियों की बदौलत 3 विकेट के नुकसान 175 रन बनाये। जिसका पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और पूरी टीम महज 70 रन पर ऑल आउट हो गई।
और पढ़ें: IND vs SA, 1st Test: धमाके के साथ अश्विन ने की वापसी, 27वीं बार किया यह कारनामा
हालांकि भारतीय टीम ने सीरीज को पहले ही जीत लिया था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ निर्धारित की गई 5 मैचों की सीरीज में 2 मैच बारिश के चलते धुल गए थे, जिसके चलते बीसीसीआई ने एक मैच और खिलाने का फैसला किया था। भारत ने 6 मैचों की इस सीरीज को 3-1 से जीता।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
