ICC का फैसला, बल्लेबाज को 'सिक्स' मारने पर मिलेंगे 12 रन, बदले कई नियम
नई दिल्ली। क्रिकेट की सबसे बड़ी संस्था अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद(आईसीसी) ने कई नियम बदल डालें हैं। उन्होंने सोमवार को ट्वीट किया कि अब एक छक्का लगाने पर 12 रन मिलेंगे। वहीं गर्मियों के दिन गेंदबाज शाॅट पैंट पहनकर गेंदबाजी कर सकते हैं। जैसे ही आईसीसी ने ट्वीट(Tweet) के जरिए यह सूचना दी तो क्रिकेट फैंस हैरान रह गए। आईसीसी(ICC) के इस फैसले के बाद अब आप खबर पढ़ते समय खुद भी सोच रहे होंगे कि ऐसे नियम क्यों बनाए गए। दरअसल, ऐसा कुछ नहीं है। आईसीसी ने सबको अप्रैल फूल बनाते हुए चाैंकाने वाले ट्वीट किए। नीचे दिए गए ट्वीट्स में देखें आईसीसी ने सबको अप्रैल फूल(April Fool) बनाकर क्या-क्या नियम बदल डाले-
|
पहला ट्वीट
आईसीसी ने जो पहला ट्वीट किया उसमें लिखा-युवाओं में टेस्ट क्रिकेट के प्रति दिलचस्पी बढ़ाने के लिए हमने नए प्रयास शुरू किए हैं। विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप से खिलाड़ियों की किट और टी-शर्ट पर उनके इंस्टाग्राम(Instagram)अकाउंट की जानकारी दी जाएगी।
काॅफी विद करण विवादः हार्दिक पांड्या-केएल राहुल पर IPL के बीच आई बड़ी मुसीबत
|
टॉस की परंपरा भी बदलेगी
दूसरे ट्वीट में लिखा बीसीसीआई ने लिखा- विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप से टॉस की परंपरा में बदलाव होगा। सिक्के की जगह ट्विटर पर ऑनलाइन पोल से यह तय होगा कि पहले गेंदबाजी या बल्लेबाजी कौन करेगा।
|
बदला अंपायर का काम
आईसीसी ने तीसरे ट्वीट में लिखा, "35 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान होने पर टेस्ट के दौरान हाफ-पैंट में गेंदबाजी की जा सकती है।"
|
चाैथा ट्वीट
चौथे ट्वीट के अनुसार, कमेंटेटर्स स्लिप के पीछे खड़े हो सकते हैं।
|
रन आउट करने पर दो विकेट मिलेंगे
आईसीसी ने कहा- एक कैच लेने के बाद फील्डिंग टीम को किसी अन्य खिलाड़ी को रन आउट करने पर दो विकेट हासिल कर सकते हैं।" छठे ट्वीट में उसने लिखा, "अब नो-बॉल को 'फॉल्ट' और डॉट बॉल को 'ऐस' कहा जाएगा। दोनों के इशारे भी टेनिस के इस नियम की तरह ही होंगे
|
रात के सेशन के दौरान रन दोगुने गिने जाएंगे
सातवें ट्वीट में आईसीसी ने लिखा, "डे-नाइट टेस्ट में रात के सेशन के दौरान रन दोगुने गिने जाएंगे। यह क्रिकेट को और ज्यादा रोमांचक बनाने में मदद करेगा।" इस नियम के मुताबिक, अगर बल्लेबाज एक रन बनाता है तो वह दो गिना जाएगा। चौका लगाने पर आठ और छक्का लगाने पर 12 रन मिलेंगे।
|
आखिरी ट्वीट
आईसीसी ने अप्रैल फूल से संबंधित आखिरी ट्वीट में लिखा, "अगर विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की अंक तालिका में दो टीमों के बीच टाई होता है तो नतीजे अवे-रन के आधार पर होगा।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
