अगर एक ही दिन भारत को खेलने पड़े तीनों प्रारूप तो ऐसी हो सकती है टीमों की प्लेइंग 11
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के चलते इन दिनों खेल जगत पूरी तरह से ठप्प पड़ा हुआ है जिसके चलते कई सीरी द्विपक्षीय श्रृंखलायें और टूर्नामेंट को अब तक रद्द किया जा चुका है। ऐसे में दुनिया भर के क्रिकेट बोर्ड इस महामारी के बाद खेल को फिर से शुरु करने और खराब हुए इस समय की भरपाई करने के लिये मौजूद विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। इस बीच इंग्लैंड के सीमित ओवर्स के कप्तान इयोन मोर्गन ने सुझाव दिया था कि बोर्ड चाहे तो एक दिन में अलग-अलग प्रारूप के लिये अलग टीमें उतारकर एक साथ कई मैच करा सकता है। इससे खराब हुए वक्त की भरपाई की जा सकती है।
और पढ़ें: धोनी, कोहली नहीं बल्कि यह खिलाड़ी है गेंदबाजों का कप्तान, प्रज्ञान ओझा ने बताया नाम
वहीं एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) वाकई में इस विकल्प पर विचार कर रही है ताकि ज्यादा से ज्यादा मैच के साथ क्रिकेट की वापसी हो सके और कोरोना वायरस के चलते खराब हुए समय की भरपाई की जा सके। ऐसे में एक बड़ा सवाल उठता है कि अगर बीसीसीआई वाकई में इस विकल्प के लिये जाती है तो तीनों प्रारूप में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है जिसे एक ही दिन मैदान पर उतारा जा सकता है।
और पढ़ें: फिक्सिंग नहीं बल्कि उमर अकमल की इस बात पर बैन को मजबूर हुआ पीसीबी

ऐसी हो सकती है भारत की टेस्ट टीम
अगर इस परिस्थिति में भारत की टेस्ट टीम की बात करें तो अजिंक्य रहाणे को टीम की कमान दी जा सकती है। साथ ही टेस्ट में बल्लेबाजी के लिये शुभमन गिल और मयंग अग्रवाल को ओपनिंग की जिम्मेदारी दी जा सकती है। मध्यक्रम में चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे और हनुमा विहारी टीम की कमान संभाल सकते हैं। निचले मध्य क्रम में रिद्धिमान साहा बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज खेल सकते हैं।
साथ ही रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा ऑलराउंडर की भूमिका निभा सकते हैं। वहीं तेज गेंदबाजी की बात करें तो उमेश यादव, मोहम्मद शमी और ईशांत शर्मा की पेस बैटरी विपक्षी टीम को समेटने का काम कर सकती है।
ऐसी हो सकती है टेस्ट की प्लेइंग 11
शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), हनुमा विहारी, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा।

वनडे में कुछ ऐसी नजर आ सकती है टीम
वहीं अगर वनडे टीम की बात की जाये विराट कोहली की कप्तानी में शिखर धवन और पृथ्वी शॉ भारत के लिये सलामी बल्लेबाजी की कमान संभाल सकते हैं। जबकि मध्यक्रम में श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत और मनीष पांडे बल्लेबाजी को संभाल सकते हैं। क्रुणाल पांडया, नवदीप सैनी बतौर ऑलराउंडर नजर आ सकते हैं तो गेंदबाजी में कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार और खलील अहमद नजर आ सकते हैं।
ऐसी है सकती है भारत की वनडे टीम
शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), मनीष पांडे, क्रुणाल पांड्या, कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद।

टी20 में यह खिलाड़ी मचा सकते हैं धमाल
क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में कप्तानी की बात की जाये तो रोहित शर्मा को कमान सौंपी जा सकती है। जो कि टीम के लिये सलामी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। यहां पर केएल राहुल को रोहित शर्मा के साथ सलामी बल्लेबाजी की जिम्मेदारी देनी चाहिये जबकि 3 नंबर पर संजू सैमसन को भेजा जा सकता है। मध्यक्रम में सूर्य कुमार यादव और एमएस धोनी को जिम्मेदारी दी जा सकती है। जबकि निचले मध्यक्रम में हार्दिक पांड्या और वाशिंगटन सुंदर को खिलाया जा सकता है।
वहीं गेंदबाजी की बात करें तो युजवेंद्र चहल बतौर स्पिनर जबकि दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर और जसप्रीत बुमराह को तेज गेंदबाजी की कमान दी जा सकती है।
टी20 में ऐसी नजर आ सकती है भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), संजू सैमसन, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, एमएस धोनी, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
