वर्ल्ड कप 2019: जब विराट ने अनोखे अंदाज में हेटमायर को दिया उनका हैट
नई दिल्ली : विश्व कप के 34वें मैच में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का निराला अंदाज सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। विंडीज और भारत के बीच इस मैच में क्रिकेट स्पिरिट के लिहाज से विराट ने कुछ ऐसा किया जिसकी तस्वीर क्रिकेट वर्ल्ड कप ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से शेयर की और इसे खेल भावना के लिहाज से बढ़िया पल बताया। क्रिकेट मैदान पर ऐसे मौके खेल भावना को मजबूती देते हैं और दुनियाभर में क्रिकेट फॉलो करने वाले लोगों के लिए एक शानदार संदेश भी।

हवा में उड़ गया हेटमायर का हैट
दरसअल विंडीज के खब्बू बल्लेबाज शिमरन हेटमायर ने फील्डिंग के दौरान हैट पहना हुआ था। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर तेज हवा की वजह से बार-बार उनकी हैट गिर जा रही थी। इसी दौरान विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू टीम के अपने साथी खिलाड़ी का हैट बल्ले से उठाकर दिया। इस मोमेंट को कैमरामैन कैप्चर करते दिखे और देखते ही देखते यह मैच के फेवरेट पलों में शामिल हो गया।

पहले भी खेल भावना का परिचय दे चुके हैं
विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए मुकाबले में भी कुछ ऐसा किया थी जिसकी खूब चर्चा हुई थी। कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ की हूटिंग के बाद भारतीय समर्थकों से उन्हें गाली/अपशब्द की जगह ताली बजाने को कहा था। कोहली के इस दिल जीतने वाले जेस्चर के बाद स्मिथ ने उनकी ओर आकर पीठ थपथपाया था और उनके इस अच्छ व्यवहार की दुनियाभर में प्रशंसा हुई थी।

विश्व कप में लगातार चौथा पचासा
कोहली ने इस मैच में अपने बल्ले से भी शानदार योगदान किया। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ अर्धशतक लगाकर विश्व कप 2019 में अपना लगातार चौथा पचासा जड़ दिया है। कोहली ने होल्डर की गेंद पर आउट होने से पहले 82 गेंदों पर 72 रनों की पारी खेली जिसमे उन्होंने 8 चौके भी लगाए। शिखर धवन के बाहर होने के बाद और रोहित के जल्द आउट होने के बाद कोहली ही टीम इंडिया को फिलहाल एक ठोस आधार प्रदान करने की कोशिशों में लगे हुए हैं।
27 साल बाद पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली जीत में जुड़ा एक अजीब संयोग
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
