IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स के मालिक ने बताया, आईपीएल में नई टीमों के जुड़ने से क्या होगा फायदा
नई दिल्ली। भारत की घरेलू टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पिछले काफी समय से टीमों की संख्या बढ़ाने को लेकर बात हो रही है। अब इस मुद्दे पर राजस्थान रॉयल्स के मालिक मनोज डाबले ने अपना पक्ष रखा है। मनोज डाबले का मानना है कि इस लीग में अगर नई टीमों का आगमन होता है तो इससे खेल को फायदा ही होगा। दरअसल आईपीएल के 2021 सीजन को लेकर आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल के पास टीमें बढ़ाने का प्रस्ताव लंबित पड़ा है।
और पढ़ें: ICC रैंकिंग पर भड़के इंग्लैंड के पूर्व कप्तान, जानें क्योंं कहा- कचड़ा है यह सिस्टम
इसको लेकर आगामी बीसीसीआई मीटिंग में चर्चा होनी है। अगर यह प्रस्ताव पारित हो जाता है तो आईपीएल की टीमों की संख्या 8 के बजाय 10 हो जायेंगी।

टीमों के बढ़ाने पर जानें क्या होगा फायदा
आईपीएल में टीमों की संख्या बढ़ाने को लेकर मनोज डाबले ने कहा,' क्रिकेट के सलाना कार्यक्रम और तय समयसीमा को देखें तो मौजूदा टीमों की संख्या आईपीएल के लिये काफी हैं। लेकिन अगर इस लीग में कुछ नई फ्रैचाइजियां आ जाती हैं तो आपको आयोजन के लिये नये स्टेडियम और नये फैन्स से जुड़ने का मौका मिलेगा। साथ ही अगर खिलाड़ियों की संख्या बढ़ेगी तो कुछ और घरेलू खिलाड़ियों को अपना कौशल दिखा पाने का मौका मिलेगा जो कि क्रिकेट के लिहाज से बेहतर होगा।'

विदेशों में सीरीज और पावर प्लेयर नियम के फायदे भी गिनायें
मनोज बडाले ने आईपीएल में पावर प्लेयर नियम को लागू करने और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लीग के बीच सीरीज कराने के मामले पर भी अपना पक्ष रखा और कहा कि क्रिकेट में प्रयोग करना अच्छी बात है और ऐसे प्रयोग ही आपके खेल को बदल कर रख देते हैं।
उन्होंने कहा, ' विदेशी सरजमीं पर हमने अब तक एक ही दोस्ताना मैच खेला है और वह भी साल 2009 में लॉर्डस के मैदान पर। मिडिलसेक्स के साथ खेला गया यह दोस्ताना मैच फैन्स ने काफी पसंद किया था। इससे विदेश में रहने वाले आईपीएल फैन्स को अपने सितारों से जुड़ने का मौका मिलता है और हम हर साल इस तरह के दोस्ताना मैच खेलना पसंद करेंगे।'
पावर प्लेयर नियम की बात करते हुए बडाले ने कहा,' यह निश्चित रूप से काफ दिलचस्प प्रयोग होगा लेकिन इस पर टिप्पणी करने से पहले यह देखना होगा कि यह किस तरह से काम करेगा।'

टीम के अंदरूनी मामले में दखल नहीं देते राजस्थान रॉयल्स के मालिक
अक्सर माना जाता है कि क्रिकेट से जुड़े मामलों पर फ्रैंचाइजी के मालिक दखल देते हैं लेकिन बडाले इन सभी से दूर रहते हैं और मानते हैं कि यह उनके काम करने की जगह नहीं है।
उन्होंने कहा, ' किसी भी टीम को सफल बनाने का काम कोच और कप्तान के पास है। आपको इस खेल से जुड़े स्पेशलिस्ट पर निर्भर रहना होगा। हमारे पास बेहतरीन कोचिग स्टाफ और कप्तान हैं जिनको पता है कि इस टीम को सफल कैसे बनाना है। मैं मैच के बाद हल्की फुल्की बातों के लिए हमेशा मौजूद रहूंगा। मेरा काम हमारी फ्रेंचाइजी की संस्कृति, मूल्यों को बनाए रखना है।'

खिताब जीतने के प्रबल दावेदार हैं राजस्थान रॉयल्स
आईपीएल का पहला खिताब जीतने के बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अपने नेतृत्व में कई तरह के बदलाव किये हैं। हालांकि कप्तानी के मामले में वह एक बार फिर स्टीव स्मिथ के साथ सीजन का आगाज करेगी। राजस्थान रॉयल्स ने कोच के मामले में ऑस्ट्रेलिया के ही एंड्रयू मैक्डोनाल्ड की नियुक्ति की है।
इस मामले पर बडाले ने कहा,'हम जानते हैं कि हमारे पास कोच और कप्तान का सही कॉम्बिनेशन है। एंड्रयू को चुनने के लिये हमने काफी लंबी प्रक्रिया का पालन किया और उनकी नियुक्ति से हम काफी खुश हैं।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
