कोरोना वायरस की चपेट में आया सूमो पहलवान, 28 की उम्र में हुई मौत
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले खिलाड़ियों की फेहरिस्त में बुधवार को एक युवा सूमो पहलवान का नाम भी जुड़ गया। जापान के 28 वर्षीय पहलवान सोबुशी पिछले महीने से कोरोना वायरस के संक्रमण का शिकार थे और इससे बाहर निकलने का प्रयास कर रहे थे। हालांकि अंत में इस महामारी के चलते उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया और बुधवार को उनकी मौत हो गई। कोरोना वायरस के चलते किसी पहलवान खिलाड़ी की मौत का यह पहला मामला है। पहलवान सोबुशी टोक्यो के तकादागावा टीम से संबंध रखते थे।
और पढ़ें: टीम मैनेजमेंट के खिलाफ छलका अमित मिश्रा का दर्द, कहा- हर बार मुझे ही निशाना बनाया गया
जापान सूमो संघ ने इस युवा पहलवान की मुत्यु की पुष्टि करते हुए जानकारी दी कि सुबोशी को 4-5 अप्रैल को तेज बुखार आया था लेकिन वह स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों का फोन व्यस्त होने के चलते उनसे संपर्क नहीं कर पाये। इतना ही नहीं उनकी हालत को देखने के बाद कई अस्पतालों ने उन्हें भर्ती करने से इंकार कर दिया था।
अंत में जब उन्हें खून भरी खांसी आने लगी तो टोक्यो अस्पताल में 8 अप्रैल को उन्हें भर्ती किया गया। शुरुआती परीक्षण के दौरान सुबोशी का कोरोना टेस्ट नेगेटिव रहा था लेकिन जब अन्य अस्पताल ले जाया तो 10 अप्रैल को वहां उनका टेस्ट पॉजिटिव आया।
और पढ़ें: तो क्या धोनी से दोस्ती आरपी सिंह के करियर पर पड़ी भारी, जानें क्या था पठान को बाहर करने का सच
जापान सूमो संघ ने जानकारी दी कि इस अस्पताल में उन्हें 19 अप्रैल से अब तक गहन चिकित्सा कक्ष (ICU) में रखा गया था। इस युवा खिलाड़ी की मौत को सूमो संघ के प्रमुख हक्काकु ने आहत करने वाली खबर बताया।
आपको बता दें कि जापान में निचली श्रेणी के कई पहलवानों और उनके कोच को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
