For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

तो क्या धोनी से दोस्ती आरपी सिंह के करियर पर पड़ी भारी, जानें क्या था पठान को बाहर करने का सच

नई दिल्ली। लॉकडाउन के बीच जहां खेल जगत के दिग्गज खिलाड़ी अपने घरों में बैठकर जहां परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं वहीं कुछ खिलाड़ी सोशल मीडिया के जरिये अपने फैन्स के पूछे सवालों का जवाब दे रहे हैं। इसके लिये खिलाड़ी सोशल मीडिया पर लाइव चैट करके इंटरव्यू भी दे रहे हैं। इस फेहरिस्त में भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह भी शामिल हैं जिन्होंने अपने ताजा सेशन के दौरान कई बड़ी बातों का खुलासा किया।

और पढ़ें: गौतम गंभीर ने ICC की टेस्ट रैंकिंग पर उठाये सवाल, प्वाइंट सिस्टम को बताया बकवास

आरपी सिंह ने इस दौरान उन मीडिया लीक पर भी बात की जिसमें कहा गया था कि उनको और इरफान पठान को टीम से बाहर रखने के पीछे धोनी का हाथ था और जब टीम मैनेजमेंट उन्हें शामिल करना चाह रहा था तो धोनी ने कप्तानी से इस्तीफा देने की बात कही थी।

और पढ़ें: शोएब अख्तर ने वीरेंद्र सहवाग को बताया झूठा, कहा- मैदान पर कभी नहीं हुई थी बाप-बेटे वाली बात

साल 2008 में सामने आई थी मीडिया लीक की रिपोर्ट

साल 2008 में सामने आई थी मीडिया लीक की रिपोर्ट

भारतीय टीम को 2007 का टी20 विश्व कप जिताने में तेज गेंदबाज आरपी सिंह और इऱफान पठान का बड़ा योगदान रहा था। साल 2008 में इन दोनों खिलाड़ियों के चयन को लेकर धोनी और चयनकर्ताओं के बीच हुई झड़प की एक खबर मीडिया में लीक हुई थी जिसके अनुसार धोनी इन दोनों खिलाड़ियों को टीम में नहीं चाहते थे और जब मैनेजमेंट ने उन्हें शामिल करने की बात की तो धोनी ने कप्तानी से इस्तीफा देने की बात कही थी। हालांकि इस मीडिया लीक को धोनी ने बकवास करार दिया था।

एक न्यूज चैनल से बात करते हुए आरपी सिंह ने चयन समिति की उस बैठक को लेकर कहा,' धोनी टीम में हमेशा उन लोगों को बैक करते थे जिनके बारे में उन्हें लगता था कि वो उनके प्लान को बेहतर तरीके से क्रियान्वित कर सकते हैं।'

चयन के दौरान पक्षपात नहीं करते थे धोनी

चयन के दौरान पक्षपात नहीं करते थे धोनी

मीडिया लीक के अनुसार चयनकर्ताओं ने धोनी को आरपी सिंह की जगह टीम में इऱफान पठान को शामिल करने के लिये कहा तो उन्होंने कप्तानी से हटने की बात कही थी क्योंकि आरपी सिंह और धोनी अच्छे दोस्त थे।

इस पर बात करते हुए पूर्व तेज गेंदबाज रुद्र प्रताप सिंह ने कहा, 'क्रिकेट की दुनिया में महेंद्र सिंह धोनी का आज जो मुकाम है उसके पीछे बड़ी वजह यह रही कि वह चयन करते समय बिलकुल भी पक्षपात नहीं करते थे। उन्होंने टीम का चयन करते समय कभी भी दोस्ती को आड़े नहीं आने दिया।'

क्या मीडिया लीक के चलते आरपी के करियर पर पड़ा असर

क्या मीडिया लीक के चलते आरपी के करियर पर पड़ा असर

उल्लेखनीय है कि चयनकर्ताओं की इस बैठक में भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 7 मैचों की सीरीज खेलनी थी जिसके दूसरे मैच के बाद आरपी सिंह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बने और बाहर हो गये। इस बारे में बात करते हुए आरपी सिंह से सवाल किया गया कि क्या उस मीडिया लीक का असर उनके करियर पर भी पड़ा।

इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि उस लीक को कोई असर मुझ पर पड़ा था। जिस इंग्लैंड सीरीज के बारे में आप बात कर रहे हैं मुझे लगता है कि इंदौर में मैंने कोई विकेट नहीं लिया था। हां, स्वाभाविक रूप से लोग सोचते हैं कि उन्हें दो-तीन मैच खेलने को मिलेंगें लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कुछ को पांच मौके भी मिलते हैं और कुछ किस्मत वालों को 10 मौके भी मिलते हैं।'

धोनी से की थी बात, लेकिन देश के लिये दोस्ती नहीं देखी

धोनी से की थी बात, लेकिन देश के लिये दोस्ती नहीं देखी

आरपी सिंह ने आगे बताया कि उन्होंने इस सीरीज के बाद धोनी से बात की थी और गेंदबाजी में सुधार को लेकर चर्चा भी की थी लेकिन मैं वापसी कर पाने में नाकाम रहा और धोनी के लिये दोस्ती से बड़ा देश हमेशा रहा है।

उन्होंने कहा, 'मैंने और धोनी ने इस बारे में चर्चा की थी कि मैं कहां अपने खेल में सुधार कर सकता हूं। मैं क्या बेहतर कर सकता हूं। मैं जानता हूं कि एमएस धोनी की दोस्ती अलग चीज है लेकिन देश की टीम की कप्तानी करना अलग बात है। उस लम्हे में उन्होंने उन लोगों को आगे बढ़ाया जो उनकी नजर में बेहतर थे। मुझे लगता है कि धोनी ने उन लोगों को तरजीह दी जो उनके प्लान को बेहतर तरीके से क्रियान्वित कर सकते थे। इसी वजह से एमएस धोनी आज एमएस धोनी हैं। फैसले लेते समय वह बिलकुल भेदभाव नहीं करते। मैं इस वजह से ज्यादा नहीं खेल पाया क्योंकि मेरी रफ्तार और स्विंग खत्म हो गई था। बाकी सब चीजें बाद में आती हैं। अगर मैं तब सुधार कर लेता, तो मैं ज्यादा खेलता। पर मैंने जो भी हासिल किया उससे मैं खुश हूं।'

Story first published: Wednesday, May 13, 2020, 10:52 [IST]
Other articles published on May 13, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+