सानिया संग सब ठीक है तो फिर इनके संग क्यों घूम रहे हैं शोएब मलिक ?
नई दिल्ली। एक बार फिर से पाक क्रिकेटर शोएब मलिक और इंडियन टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा के रिश्ते को लेकर बातें हो रही हैं, वजह है एक मिस्ट्री गर्ल, जिनके साथ बीते दिनों शोएब मलिक हर पार्टी और इवेंट में देखे जा रहे थे।
भारत-पाक मुकाबले के लिए अब इन्होंंने कहा- ये मोह...ना छूटे...
बेपनाह खूबसूरती की इस मल्लिका की तस्वीरें, इन दिनों सोशल मीडिया पर हॉट टॉपिक का हिस्सा बनी हुई हैं, इन तस्वीरों में वो शोएब मलिक के साथ नजर आ रही हैं, जिसके बाद गॉसिप के बाजार काफी गर्म है और लोगों ने सवाल किया है कि सानिया और शोएब के बीच में ये तीसरी बंदी क्या कर रही है?

सानिया और शोएब...
फिलहाल सानिया और शोएब की ओर से तो इस बाबत कोई बयान नहीं आया है और दोनों हाल ही में साथ में एक इंवेट में नजर भी आए थे लेकिन फिर भी अफवाओं की दुकानों में कहानियों के समोसे जरूर मसाले के साथ पक रहे हैं, जिसके जरिए इस मिस्ट्री गर्ल की पहचान निकलकर सामने आई है।

शेषता लोधी
इस खूबसूरत महिला का नाम शेषता लोधी है, ये पाकिस्तान की फेमस टीवी एंकर और मॉडल हैं। ये मलिक की काफी करीबी मित्रों में से एक हैं।

डबस्मैश वीडियो
शेषता मॉडलिंग से पहले एक एस्थेटिक मेडिसन की डॉक्टर भी रह चुकी हैं। कुछ दिनों पहले शोएब और शेषता का एक डबस्मैश वीडियो भी काफी वायरल हुआ था।

दोनों के अफेयर की खबरों को बल मिला
मलिक चैंपियंस ट्रॉफी के लिए इस वक्त यूके में हैं और वहां भी शेषता संग ही नजर आए हैं इसलिए इन दोनों के अफेयर की खबरों को बल मिला है।
अफवाओं ने सुर्खियां बटोरी
वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है जब इस तरह से मलिक और मिर्जा के रिश्तों पर बातें हो रही हैं, इससे पहले भी काफी अफवाओं ने सुर्खियां बटोरी थीं लेकिन हर बार वो केवल कोरी बकवास ही निकलीं इसलिए उम्मीद की जा रही है कि इस बार भी ये वायरल बातें बकवास ही साबित हों।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications