For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ओमान को हराकर सुपर 12 में पहुंची स्कॉटलैंड की टीम, भारत के ग्रुप से खेलेगी मैच

T20 World Cup
Photo Credit: Twitter/T20WorldCup

नई दिल्ली। यूएई और ओमान के मैदान पर खेले जा रहे टी20 विश्वकप के क्वालिफायर राउंड में ग्रुप बी की टीमों के सभी मैच समाप्त हो गये हैं और सुपर 12 के लिये स्कॉटलैंड और बांग्लादेश की टीमों ने क्वालिफाई कर लिया है। जहां बांग्लादेश की टीम ने गुरुवार को खेले गये मैच में पीएनजी की टीम को 84 रनों से हराकर सुपर 12 में अपनी जगह बनायी तो वहीं स्कॉटलैंड की टीम ने ओमान को 8 विकेट से मात देकर सुपर 12 के लिये क्वालिफाई कर लिया है। स्कॉटलैंड की टीम ने क्वालिफायर राउंड के अपने तीनों मैच में जीत हासिल की और बी1 पर क्वालिफाई कर भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के ग्रुप में क्वालिफाई कर लिया है।

वहीं पर बांग्लादेश की टीम ने बी2 के स्थान पर रहते हुए क्वालिफाई किया है जिसके चलते अब वो आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के ग्रुप में क्वालिफाई कर लिया है। ओमान की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ओमान की टीम ने बल्लेबाजी में खराब शुरुआत की और महज 13 रन के स्कोर पर अपने 2 विकेट खो दिये।

और पढ़ें: भारत-पाक भिड़ंत से पहले बाबर आजम पर भड़के पूर्व पाकिस्तानी कप्तान, गेमप्लान को लेकर उठाये सवाल

आकिब इलियास (37) और मोहम्मद नदीम (25) ने पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिये 38 रनों की साझेदारी की। इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा कप्तान जीशान मकसूद ने भी 34 रनों की पारी खेली। हालांकि बाकि के बल्लेबाज दहाईं का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। स्कॉटलैंड के लिये जोश डेवी ने सबसे ज्यादा विकेट लिये और 4 ओवर्स में 25 रन देकर 3 विकेट हासिल किये। वहीं साफयान शरीफ और माइकल लीस्क ने भी 2-2 विकेट चटकाने का काम किया।

ओमान के बल्लेबाज निर्धारित 20 ओवर्स में 7 विकेट खोकर 122 रन ही बना सकी। जवाब में स्कॉटलैंड के बल्लेबाजों ने जबरदस्त शुरुआत की और महज 17 ओवर्स में ही 2 विकेट खोकर 123 रन बना लिये और 8 विकेट से मैच जीत लिया। स्कॉटलैंड के लिये जॉर्ज मन्से (20) और कप्तान काइल कोइत्जर (41) ने पारी की शुरुआत करते हुए 33 रनों की साझेदारी की।

और पढ़ें: खुद को कप्तान बनाये जाने पर कपिल देव ने किया बड़ा खुलासा, सफलता के लिये किसे दिया श्रेय

मैथ्यू क्रॉस (26) और रिची बर्रिंगटन (31) ने नाबाद 51 रनों की साझेदारी कर मैच को 17 ओवर्स में ही खत्म कर दिया। स्कॉटलैंड की टीम को सुपर 12 में अपना पहला मैच अफगानिस्तान की टीम के खिलाफ सोमवार को खेलना है।

Story first published: Friday, October 22, 2021, 0:00 [IST]
Other articles published on Oct 22, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+