Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आज ही के दिन रोहित ने बनाया था वो रिकाॅर्ड, जो कभी नहीं टूट सकता

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम विस्फोटक सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अपने नाम कई बड़े रिकाॅर्ड दर्ज किए हैं। उनके बल्ले से कई ऐसी पारियां देखने को मिलीं, जिसने फैंस का दिल खुश कर दिया। सीमित ओवरों के कप्तान बने रोहित शर्मा के लिए आज का दिन यानी कि 13 दिसंबर बेहद ही खास है, क्योंकि उन्होंने इस दिन ऐसा रिकाॅर्ड बनाया था जो आसानी से कभी नहीं टूट सकता है।

दरअसल, रोहित ने 13 दिसंबर 2017 को मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ वनडे में 208 रन बनाकर अपने करियर का तीसरा दोहरा शतक पूरा किया था। रोहित वनडे क्रिकेट के इतिहास में तीन दोहरे शतक बनाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं। जहां टेस्ट में बल्लेबाजों को लिए 200 रन बनाना मुश्किल रहता है वहीं रोहित ने बड़ी आसानी के साथ तीन दोहरे शतक वनडे में लगाकर सबको हैरान कर दिया था।

यह भी पढ़ें- आकाश चोपड़ा ने चुनी 2021 की 'बेस्ट टेस्ट XI', कोहली को किया बाहर

रोहित की यह पारी श्रीलंका के खिलाफ निकली थी। साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए रोहित भारत के कप्तान थे। भारत सीरीज का पहला मैच हार गया था और इस मैच में भारतीय टीम दबाव में थी, लेकिन दूसरे मैच में रोहित ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 153 गेंदों पर 208 रन बनाए। उन्होंने दोहरे शतक में 13 चौके और 12 छक्के लगाए। सुरंगा लकमल ने पारी का 44वां ओवर फेंका था, जिसमें रोहित ने लगातार चार छक्के लगाए। रोहित के प्रदर्शन ने भारत को श्रीलंका को 141 ​​रनों से हराने में मदद की।

रोहित के अलावा सचिन तेंदुलकर (200), वीरेंद्र सहवाग (219), क्रिस गेल (215), मार्टिन गुप्टिल (237) और फखर जमान (210) ने वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक बनाया है। इस मैच से पहले रोहित ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 और 2014 में श्रीलंका के खिलाफ 264 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा खास बात यह है कि रोहित की आज सालगिरह भी है। साल 2015 में रीतिका सजदेह से रोहित ने शादी रचाई थी। दोनों की मुलाकात युवराज सिंह ने कराई थी । रीतिका युवी की राखी बहन हैं। रीतिका और रोहित शादी से पहले एक दूसरे को 6 साल से डेट कर रहे थे ।

Story first published: Monday, December 13, 2021, 12:12 [IST]
Other articles published on Dec 13, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+