धोनी के विजयी चौके से मिली अंग्रेजी सेना के परिवार वालों को मदद
लंदन। टीम इंडिया के वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर अपनी मैच फिनिशिंग क्षमता का लोहा मनवाया है। धोनी ने ओवल में चैरिटी मैच में विजयी चौका लगाकर अपनी टीम को विजयी बनाया।
वो 9 मैच जब धोनी के छक्कों ने दिलायी टीम इंडिया की जीत
धोनी अंग्रेजी सेना के परिवारो की मदद के लिए खेले गये चैरिटी मैच में हिरोज एकादश की ओर से खेल रहे थे। इस टी-20 मैच में धोनी के अलावा कई दिग्गज खिलाड़ी भी खेल रहे थे।
धोनी को अपने बेहतरीन खेल के लिए इस मैच में मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। धोनी के बेहतरीन खेल के चलते हीरोज एकादश की टीम ने विश्व एकादश को चार विकेट से शिकस्त दी।
धोनी ने इस मैच में नाबाद 38 रन बनाये। धोनी की टीम को 159 रन बनाने थे जिसे तीन गेंद शेष रहते ही हीरोज एकादश ने हासिल कर लिया था।
वहीं धोनी के अलावा वीरेंद्र सेहवाग ने इस मैच में 30 रनों की पारी खेली जबकि एंड्रयू स्ट्रॉस ने 26 रन बनाये। इससे पहले विश्व एकादश की ओर से कप्तान ब्रैंडम मैक्कुलम की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 158 रन बनाये थे।
विश्व एकादश की टीम से ब्रायन लारा, मैथ्यू हेडेन, डेनियल विटोरी, ग्रैम स्मिथ, महेला जयवर्धने सरीखे खिलाड़ी हिस्सा ले रहे थे। जयवर्धने ने मैच में सर्वाधिक 48 रन बनाये थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
