लॉर्ड्स की बालकनी में झुककर किससे बात कर रहे हैं सरफराज, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक
नई दिल्ली: पाकिस्तान के क्रिकेट कप्तान सरफराज अहमद जैसे चर्चाओं में पूरी तरह से छाए हुए हैं। कभी उनकी आलोचना होती है तो कभी उनके साथ पूरा देश खड़ा दिखता है। इसी बीच एक चीज जो कभी नहीं बदलती वो है सोशल मीडिया पर सरफराज का मजाक बनाने के बहाने खोजना। सरफराज एक ऐसे क्रिकेटर है जिनकी मीम सोशल मीडिया पर आसानी से बन जाती है। ताजा मामले में फिर से सरफराज एक नई मीम के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

लॉर्ड्स की बालकॉनी में ऐसे झुके सरफराज
यह मामला है दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुए मैच का जिसमें पाकिस्तान ने 49 रनों से जीत दर्ज की थी। इस मैच में जहां पाकिस्तान की जीत की चर्चा चारों ओर हुई तो सरफराज से जुड़ा एक मामला भी चर्चित हो गया। यह मैच लंदन के ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स में हो रहा था और इस मैदान की मशहूर बालकॉनी से सरफराज झांकते हुए कैमरे में कैद हो गए। इस दौरान सरफराज बालकॉनी में पूरे झुकते हुए किसी से बात करने की कोशिश कर रह थे। बस इसी पोज को लेकर ट्विटर पर तरह-तरह के मीम बन गए हैं जो काफी हंसाने-गुदगुदाने वाले हैं।

भाई नल बंद कर दे 5 मिनट के लिए..
सरफराज के इस पोज को लोगों ने नल बंद करने से काफी जोड़ा है। एक यूजर लिखते हैं कि सरफराज चौथी मंजिल से तीसरी मंजिल पर किसी को आवाज लगाते हुए कह रहे हैं- भाई नल बंद कर दे 5 मिनट के लिए..पानी नहीं आ रहा ऊपर। तो एक अन्य मीम में सरफराज कह रहे हैं- अब की बार बॉल ऊपर आई तो वापिस नहीं मिलेगी।
INDvsWI: 'यूनिवर्सल बॉस' क्रिस गेल की हरदम जगमग दुनिया

भैया प्लीज ऊपर आ जाओ, तीसरा प्लोर है..
वैभव नाम के यूजर कहते हैं कि नीचे जॉमेटो से एक लड़का पिज्जा और बर्गर लेकर आया है। सरफराज उसको कह रहे हैं- भैया प्लीज ऊपर आ जाओ। तीसरा प्लोर है। आसिफ खान कहते हैं- ओर सुनो ऊपर आते वक्त साथ में बोतल में ठंडा पानी भी लेते आना।
विश्व कप 2019: भुवनेश्वर या शमी! सचिन तेंदुलकर ने बताया किसे मिले टीम में जगह

'फखर भाई, 20 रुपए के पकौड़े भी लेते आना..
माथापच्ची नाम से एक ट्विटर अकाउंट ने मीम में कहा है- फखर भाई 20 रुपए के पकौड़े भी लेते आना। तो कुछ यूजर्स को लग रहा है कि सरफराज सब्जी खरीद रहे हैं- भैया टिंडे कितने रुपए किलो लगाओगे? इस तरह की कुछ और मीम आप यहां पर देख सकते हैं-
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications


