For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

युवराज की पुराने नोट से की थी तुलना, अब वीरेंद्र सहवाग ने दिया खरा जवाब

कटक वनडे में युवराज और धोनी कि आतिशी पारी के बाद 'मुल्तान के सुल्तान' ने ट्वीट किया कि सिर्फ पुराने नोट चलन से बाहर हुए हैं, युवराज और धोनी नहीं।

नई दिल्ली। युवराज सिंह का चयन जब इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में हुआ था, तब ट्विटर पर लोगों ने दो तरह से प्रतिक्रियाएं दी थीं, कुछ लोगों ने तो युवी की वापसी पर खुशी जताई थी तो कुछ लोगों ने तंज कसते हुए युवराज सिंह की तुलना पुराने 500 और 1000 रुपए के नोट से करते हुए लिखा था कि बीसीसीआई को अब भी पुराने नोटों पर भरोसा है।

वीरेंद्र सहवाग ने दिया खरा जवाब

जिनको जवाब अब ट्विटर मास्टर वीरेंद्र सहवाग ने दिया है। कटक वनडे में युवराज और धोनी कि आतिशी पारी के बाद 'मुल्तान के सुल्तान' ने ट्वीट किया कि सिर्फ पुराने नोट चलन से बाहर हुए हैं, युवराज और धोनी नहीं।

युवराज से कभी हार ना मानने वाली बात सीखनी चाहिए

इसके बाद वीरू ने दूसरे ट्वीट में सहवाग की तारीफ करते हुए लिखा कि 'इस आदमी ने कैंसर को मात दी है। आज इसने इंग्लैंड के गेंदबाजों को भी मात दे दी। हर किसी को युवराज से कभी हार ना मानने वाली बात सीखनी चाहिए। तुम पर गर्व है युवराज।'

कटक वनडे में 150 रनों की शानदार पारी

आपको बता दें कि युवराज सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ कटक वनडे में 150 रनों की शानदार पारी खेली। युवी ने 98 गेंदों 100 रन पूरे किए। ये उनके करियर का बेस्ट स्कोर है और 14वां वनडे शतक है।

युवराज के लिए यह मैच इसलिए भी खास रहा क्योंकि कैंसर के बाद युवराज ने वनडे क्रिकेट में अपना पहला शतक लगाया है। युवी के बल्ले से 6 साल बाद वनडे सेंचुरी निकली है। यह भी पढ़ें: युवराज के 150 रन: कोहली का भरोसा, धोनी का कंधा, मां की दुआएं और लेडी लक

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+