केवल दो बल्लेबाज जिन्होंने T20I और टेस्ट की पहली 5 पारियां खेलकर बनाया ये रिकॉर्ड
नई दिल्लीः दक्षिण अफ्रीका में पैदा हुए डेवॉन कॉन्वे न्यूजीलैंड के लिए खेलते हैं। कॉन्वे बेहद साधारण दिखने वाले कूल माइंड खिलाड़ी हैं। उनकी बॉडी लैंग्वेंज विव रिचर्ड्स या विराट कोहली की तरह नहीं है जो उनमें एक पैदाईशी स्टार झलकता हो लेकिन वे इस समय कीवी क्रिकेट में बहुत अच्छे प्लेसमेंट के तौर पर देखे जा रहे हैं। 30 साल के इस खिलाड़ी को न्यूजीलैंड के लिए खेलने का पात्र 28 अगस्त 2020 को पाया गया और उसी साल मई में ब्लेककैप्स ने उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट दिया। करियर की छोटी पारी में ही कॉन्वे ने आने वाले भविष्य की चमक दी है।

बर्थडे ब्वॉय डेवॉन कॉन्वे- छोटा करियर बड़े धमाके
कॉन्वे के खास रिकॉर्ड पर बात करने से पहले हम उनके अभी तक के छोटे से कैरियर पर नजर डालते हैं। उन्होंने तीन टेस्ट मैच खेले जिसकी छह पारियों में 63.17 के औसत से 379 रन बनाए हैं जिसमें उन्होंने एक शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं। कॉन्वे इस दौरान एक दोहरा शतक भी टेस्ट क्रिकेट में लगा चुके हैं। उन्होंने तीन ही वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं जिसकी तीन पारियों में 75 की औसत से 225 रन बनाए हैं। और जब बात T20 इंटरनेशनल मुकाबलों की आती है तो 14 मैच खेलकर 59.12 की औसत से 473 रन बना चुके हैं।
Happy Birthday Ganguly: दादा के 4 फैसले जिन्होंने भारतीय क्रिकेट का भविष्य तराशा

ग्रीम स्मिथ और कॉन्वे ही कर पाए हैं ऐसा-
T20 इंटरनेशनल में उनके नाम चार फिफ्टी हैं। आप देख सकते हैं एक छोटे से करियर में उनका भारी-भरकम औसत क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में बरकरार है। कॉन्वे दुनिया के ऐसे केवल दूसरे बल्लेबाज हैं जिन्होंने अपनी शुरुआती पांच टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल पारियों में ढाई सौ से ज्यादा रन बनाएं हैं। उनसे पहले यह काम दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ कर चुके हैं। खास बात यह है कि आज डेवॉन कॉन्वे का बर्थडे है और भारत के लीजेंड सौरव गांगुली का भी 49वां बर्थडे आज मनाया जा रहा है।

गांगुली के साथ बर्थडे के अलावा शेयर करते हैं ये संयोग-
यह दोनों ही खिलाड़ी बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और आपस में एक दिलचस्प आंकड़ा भी शेयर करते हैं। सौरव गांगुली ने लॉर्ड्स में 1996 में डेब्यू करते हुए 131 रनों की पारी खेली थी जबकि डेवॉन कॉन्वे ने भी 2021 में लॉर्ड्स में डेब्यू करते हुए 200 रनों की पारी खेली। गांगुली ने अपनी इस पारी में 300 से ज्यादा गेंद ली थी और डेमोन कॉन्वे ने भी 300 से ज्यादा गेंद खेली।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
