बैंगलोर। अक्सर आपने वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के बारे में हॉट और सेक्सी शब्दों की उपमाएं सुनी होंगी जैसे कि सेक्सी गेल, बिंदास गेल या फिर हॉट गेल लेकिन इस बार गेल के नाम के आगे अंकल शब्द जुड़ गया है, जिसे लगाया है युवा क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने।
जानिए क्रिस गेल क्यों पहनते हैं 333 नंबर की जर्सी?
जी हां चहल ने अपने वरिष्ठ साथी गेल को अंकल कहा, वो गेल की प्रतिभा के कायल हैं। दरअसल आईपीएल 9 के फाइनल में जब आरसीबी हार गई तो गेल ने अपने साथी खिलाड़ियों के मूड को सही करने की भरसक कोशिश की। इस हार से सबसे ज्यादा दुखी युजवेंद्र चहल थे, जिन्होंने इस पूरे सीजन में जबरदस्त बॉलिंग करके हर किसी को अपना मुरीद बना लिया।
जानिए सनी सर ने किसे कहा कि आईपीएल-9 का बेस्ट यंग प्लेयर
इसलिए चहल को दुखी देखकर गेल ने उन्हें अपनी बॉयोग्राफी गिफ्ट की, जिसे पाकर चहल बहुत ज्यादा खुश हो गये उन्होंने गेल को धन्यवाद देते हुए थैंक्यू अंकल कह डाला। आपको बता दें कि चहल की तारीफ पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने भी की थी और उन्हें इस आईपीएल सीजन के बेस्ट खिलाड़ियों में से एक बताया था। गौरतलब है कि चहल ने आईपीएल 9 के 13 मैचों में 21 विकेट लिये हैं।
Ipl 9: हार के बाद बोले कोहली मैं बढ़िया फिनिशर नहीं..