तो इसलिए गेल ने अपनी लविंग बेटी का नाम 'ब्लश' रखा है?
नई दिल्ली। आतिशी वेस्टइंडीज प्लेयर क्रिस गेल हाल ही में एक नन्हीं एंजिल के पिता बने हैं, पिछले हफ्ते ही उनकी लिवइन पार्टनर नताशा बैरिज ने एक बेटी को जन्म दिया है जिसका नाम गेल ने बल्श रखा है।
लेकिन गेल ने ये नाम क्यों रखा है इस पर काफी बहस हो रही है। सोशल मीडिया पर आ रहे कमेंट और क्रिकेट के दिग्गजों के मुताबिक इस नाम के पीछे गेल का वो सेक्सियट कमेंट विवाद है जिसके लिए उन्हें तगड़ा जुर्माना देना पड़ा था।
गेल ने अपनी बिटिया का नाम बैश लीग वाले विवाद पर रखा!
दरअसल लोगों को लगता है कि गेल ने अपनी बिटिया का नाम बैश लीग वाले विवाद पर रखा है, जनवरी में हुए बैश लीग के दौरान गेल के तूफानी पारी के बाद जब टेन की मशहूर रिपोर्टर मेल मेकलॉघलिन उनके पास इंटरव्यू लेने गयी थीं तो गेल ने उनसे कहा था कि तुम्हारी आंखों में चमक लाने के लिए तो मैंने इतनी बढ़िया इनिंग खेली है, सो डोंट बी बल्श बेबी। जिसके बाद गेल पर जुर्माना लगा था और उन्हें माफी भी मांगनी पड़ी थी।
इसके बाद जब गेल बेटी के पापा बने तो उन्होंने इस बात का खुलासा इंस्ट्रागाम पर किया था और उसके बाद सबका धन्यवाद देते हुए उन्होंने ट्वीट किया था कि थैंक्स ऑल फार स्वीट मैसेजेस, ब्लश वोंट ब्लश माई बेबी। जिसके बाद लोगों ने ब्लश को बिग बैश विवाद से जोड़ दिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
