मुंबई। टीम इंडिया और स्टार इंडिया एक-दूसरे की पहचान बन चुके हैं लेकिन अब ये पहचान और साथ छूटने वाला है। 'मैन इन ब्लू' की जर्सी पर सफेद और गुलाबी रंग का लिखा स्टार इंडिया अब आपको अगले महीने से नहीं दिखेगा क्योंकि टीम इंडिया ने एक अन्य कंपनी से अब करार कर लिया है जिसके कारण अब टीम इंडिया की जर्सी पर उसका लोगो दिखेगा।
करार अप्रैल 2017 से शुरू हो जाएगा
इस कंपनी का नाम है 'ओपो' मोबाइल, जिसने बीसीसीआई के साथ मिलकर 5 साल का करार किया है, यह करार अप्रैल 2017 से शुरू हो जाएगा।
मौजूदा स्पॉन्सर स्टार इंडिया
टीम इंडिया का मौजूदा स्पॉन्सर स्टार इंडिया है, जिसके साथ बीसीसीआई का करार 31 मार्च को खत्म हो रहा है। गौरतलब है कि स्टार के साथ करार 1 जनवरी 2014 को हुआ था।
ये करार 538 करोड़ रुपये से ज्यादा
सूत्रों के मुताबिक ये करार 538 करोड़ रुपये से ज्यादा की है, मालूम हो कि बीसीसीआई और आईसीसी के बीच चल रहे रेवेन्यू डिस्ट्रिब्यूशन की वजह से स्टार इंडिया ने अपना करार आगे नहीं बढ़ाया जिसके चलते बीसीसीआई ने 'ओपो' चाइनीज मोबाइल कंपनी से डील कर ली।
BCCI announces @oppo as the new Team sponsor. The partnership with Indian Cricket will start from Apr 2017 for a period of five years #OPPO
— BCCI (@BCCI) March 7, 2017