Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

La Liga Spanish league: ओसाउना को हरा लीग में टॉप पर पहुंची रियल मेड्रिड

नई दिल्ली। स्पेनिश लीग (ला-लीगा) के छठे दौर के मैच में रियल मेड्रिड ने बुधवार रात के ओसाउना के खिलाफ 2-0 से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के बाद रियल मैड्रिक की टीम 14 अंकों के साथ प्वाइंटस टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। वहीं इस हार के बाद ओसाउना को टीम 7 अंकों के साथ 12वें पायादन पर पहुंच गई है। एटलेटिको मेड्रिड की टीम जो कि दूसरे पायदान पर काबिज है के पास कुल 13 अंक हैं। बीबीसी के अनुसार, इस मैच में रियल मैड्रिक के मुख्य कोच जिनेदिन जिदान ने गैरेथ बेल समेत कई स्टार खिलाड़ियों को मौका नहीं दिया और युवाओं पर भरोसा जताया।

इससे पहले कोच जिनेदिन जिदान ने लगातार चोटिल हो रहे खिलाड़ियों पर अपनी चुप्पी तोड़ी और इसके पीछे क्लब के खराब टाइम मैनेजमेंट की जिम्मेदार ठहराया।

और पढ़ें: रिटायरमेंट को लेकर युवराज सिंह ने तोड़ी चुप्पी, BCCI और चयनकर्ताओं पर जमकर बरसे

मैच के शुरुअती 30 मिनट में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। मेजबान टीम ने अटैक किए, लेकिन उसे ओसाउना के काउंटर अटैक का भी सामना करना पड़ा। रियल ने 36वें मिनट में एक शानदार मूव बनाया और विनियस जूनियर ने बेहतरीन गोल करते हुए अपनी टीम को बढ़त दिला दी। विनियस का इस सीजन यह पहला गोल है।

दूसरे हाफ में रियल ने शुरुआत से ही अटैकिंग फुटबाल खेली और मेहमान टीम पर लगातार दबाव बनाया। ओसाउना ने अटैक करने का प्रयास किया, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली।

और पढ़ें: बार्सिलोना की टीम ने लियोनेल मेसी को बाहर बिठाया, जानें क्या है कारण

मैच के 72वें मिनट में रोर्डिगो को मौका मिला। उन्होंने मौके का लाभ उठाया और 18 यार्ड बॉक्स के अंदर से बेहतरीन गोल करते हुए रियल की जीत सुनिश्चित कर दी। इस सीजन रियल ने लीग में एक भी मैच नहीं हारा है। अबतक उसने चार जीत दर्ज की है जबकि दो में उसे ड्रॉ खेलना पड़ा।

Story first published: Friday, September 27, 2019, 13:25 [IST]
Other articles published on Sep 27, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+