वसीम अकरम ने बताया क्यों बढ़ रहा है BCCI और पिछड़ रहा पाकिस्तान क्रिकेट
नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट के महानतम खिलाड़ियों में से एक और टीम के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान भारतीय क्रिकेट के बढ़ने और पाकिस्तान क्रिकेट के पिछड़ने का कारण बताया। वसीम अकरम ने इस बारे में बात करते हुए दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के बीच फर्क बताया। दरअसल वसीम अकरम भारतीय क्रिकेट कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा के साथ लाइव चैट कर रहे थे जहां पर बात करते हुए उन्होंने अपनी राय रखी।
और पढ़ें: धोनी को सलाह देने वाले बयान पर युवराज-हरभजन ने ग्रेग चैपल को लताड़ा, दिया करारा जवाब
आकाश चोपड़ा के साथ यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए अकरम ने बताया कि क्यों 80 और 90 के दशक में शानदार टीम होने के बावजूद पाकिस्तान की टीम मौजूदा समय में संघर्ष करती नजर आती है जबकि भारतीय टीम ने अपने खेल के स्तर को बेहतर ही किया है।
और पढ़ें: सचिन के आगे झुकी ऑस्ट्रेलियाई बैट कंपनी स्पार्टन, मांगनी पड़ी माफी

इस वजह से पिछड़ रहा पाकिस्तान क्रिकेट
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बारे में बात करते हुए वसीम अकरम ने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट में पहले की तुलना में अब काफी कुछ बदल चुका है।
उन्होंने कहा,' पिछले 30 सालों से पाकिस्तान क्रिकेट में क्या चल रहा है। जो भी चीफ बनकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में आया वह शॉर्ट टर्म में टीम को बदलने का लक्ष्य लेकर आया। हालांकि इसके लिये अभी तक फर्स्ट क्लास क्रिकेट को एक ढांचा नहीं दिया जा सका है। किसी ने भी पिछले वाले से कुछ अलग करने का काम नहीं किया। यही कारण है कि पाकिस्तान क्रिकेट बेहतरी की तरफ नहीं बढ़ पाया।'

यह है बीसीसीआई के बढ़ने का राज
वहीं बीसीसीआई की तारीफ करते हुए वसीम अकरम ने कहा,' जब आप भारतीय क्रिकेट को देखते हैं तो वह काफी बदल चुका है। बीसीसीआई ने इस खेल से होने वाले कमाई के हिस्से को अपने देश के प्रथम श्रेणी क्रिकेट में निवेश किया। इतना ही नहीं भारतीय क्रिकेट को बदलने में आईपीएल ने अच्छी खासी भूमिका अदा की। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट के ढांचे से लेकर सैलरी स्ट्रक्चर तक को बदल दिया। वो खेल में प्रोफेशनल को लेकर आये। उनके पास खिलाड़ियों के लिये दुनिया के बेहतरीन डॉक्टर और ट्रेनर हैं। इसके अलावा पूर्व भारतीय क्रिकेटर्स खुद भी अच्छे कोच बन गए हैं।'
इस कारण बढ़ रहा भारतीय क्रिकेट और पिछड़ रहा पाकिस्तान
पूर्व कप्तान ने बीसीसीआई की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने खेल और खिलाड़ियों की जरूरत को समझकर एक योजना बद्ध तरीके से काम किया जिसके चलते आज भारतीय क्रिकेट बुलंदियां छू रहा है जबकि पाकिस्तान क्रिकेट पीछे जा रहा है।
आपको बता दें कि पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने जब अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था तब वह उस समय के सर्वश्रेष्ठ बाएं हाथ के तेज गेंदबाज थे। उन्होंने अपने करियर में 916 अंतर्राष्ट्रीय विकेट हासिल किये।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
