2016 में वापसी करने से पहले क्यों रो पड़े थे युवराज, पत्नी हेजल ने खोला राज
नई दिल्ली। युवराज सिंह के क्रिकेट करियर में कई ऐसे मौके आए जब उनको बाहर बैठना पड़ा और उसके बाद उन्होंने दमदार वापसी की। 10 जून को अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर से संन्यास की घोषणा करने वाले युवराज के जीवन से जुड़े एक ऐसे ही रोचक किस्से का जिक्र उनकी पत्नी हेजल कीच ने किया है। युवराज द्वारा प्रेस कांफ्रेस में संन्यास की घोषणा के बाद हेजल ने खुलासा किया कि उन्होंने युवराज से मिलने से पहले कभी भी क्रिकेट नहीं देखा था।

देखी क्रिकेट किट और छलक पड़े आंसू-
इसी दौरान उन्होंने 2016 का वो किस्सा भी बताया जब युवराज को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया था। ये वो मौका था जब युवराज और हेजल की शादी नहीं हुई थी। तब के उस वाकये को याद करके हेजल बताती हैं, 'जब वे टीम के लिए चयनित हो गए और उनका सूटकेस व किट उनको मिला तो वे रो रहे थे। मैं ये नहीं समझ सकती कि उस समय वे कैसा महसूस कर रहे थे और मुझे इसी लगता है इस बात को वही खिलाड़ी समझ सकता है जो भारत के लिए खेला है और खेलते हुए बाहर भी किया गया है।'

युवराज ने बना लिया था संन्यास था मन
वह युवराज के लिए भावनाओं का शानदार पल था। हेजल ने कहा कि उनको याद है जब युवी ने उनसे कहा था- 'मैंने कल्पना भी नहीं की थी कि भारत के लिए अब दोबारा खेल पाउंगा।' युवराज के संन्यास पर जब हेजल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वे एक पत्नी होने के नाते मैं उन्हें नहीं बता सकती कि उनको जीवन में क्या करना चाहिए। लेकिन जिस फैसले को करने के लिए पिछले दो साल से सोच रहे थे और अब जब उसका समय आ गया है तो उन्हें मेरा पूरा सहयोग है।

युवराज का कभी हार ना मानने का जज्बा-
युवराज सिंह ने लगभग 17 साल तक क्रिकेट खेला और पिछले दो सालों से वो टीम में नहीं चुने जा रहे थे। अपनी फील्डिंग, स्ट्रोक मेकिंग के लिए विश्व क्रिकेट में विख्यात युवी को शॉट फॉर्मेट का बेताज बादशाह कहा जाता है। भारतीय टीम को टी-20 वर्ल्ड कप (2007) और 2011 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले इस खिलाड़ी ने साल 2017 के चैम्पियंस टॉफी में इंग्लैंड के खिलाफ अपने ODI करियर का सर्वाधिक रन बनाया था। उन्होंने कटक में 127 गेंदों में 150 रनों की पारी खेली जिसमें 21 चौके और 3 छक्के शामिल थे। युवी को विंडीज के दौरे पर भी 2017 में चुना गया था लेकिन 30 जून को खेले गए मैच के बाद कभी उन्हें फिर से ब्लू जर्सी पहनने का मौका नहीं मिला।
वर्ल्ड कप 2019 : शायद ही हो पाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच, जानिए क्यों!
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
