डेविड वॉर्नर ने बताया कौन तोड़ सकता है ब्रायन लारा का रिकॉर्ड, कहा- 400 रन बना सकते हैं रोहित शर्मा
नई दिल्ली। एशेज सीरीज में बुरी तरह फेल होने के बाद पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त वापसी करने वाले डेविड वॉर्नर ने एडिलेड के मैदान पर इतिहास रचा और ऑस्ट्रेलिया के लिये सबसे बड़ी पारी खेलने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गये। एडिलेड के मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ डेविड वॉर्नर ने तिहरा शतक जड़ा और पूर्व ऑस्ट्रलियाई बल्लेबाजी मार्क टेलर का रिकॉर्ड तोड़ा। मार्क टेलर ने पाकिस्तान के खिलाफ ही 1998 में 334 रनों की नाबाद पारी खेली थी। वहीं डेविड वॉर्नर ने नाबाद 335 रनों की पारी खेली है।
और पढ़ें: जब टिम पेन के फैसले ने राहुल द्रविड़ की दिलाई याद, जिसके बाद महीनों तक सचिन ने नहीं की थी बात
हालांकि वॉर्नर के पास वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा के 400 रनों का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका था लेकिन टिम पेन ने पारी घोषित की और वो ऐसा नहीं कर पाये। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद जब डेविड वॉर्नर से पूछा गया कि क्या लगता है कौन सा ऐसा खिलाड़ी है जो टेस्ट क्रिकेट में ब्रायन लारा का रिकॉर्ड तोड़ सकता है तो उन्होंने भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का नाम लिया।
और पढ़ें: फारुख इंजीनियर-अनुष्का शर्मा विवाद पर विराट कोहली ने तोड़ी चुुप्पी, जानें क्या बोले

रोहित शर्मा तोड़ सकते हैं ब्रायन लारा का रिकॉर्ड
डेविड वॉर्नर का मानना है कि रोहित शर्मा दुनिया के मौजूदा ऐसे बल्लेबाज हैं जो ब्रायन लारा के इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। ब्रायन लारा ने साल 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए टेस्ट क्रिकेट का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर अपने नाम किया था, उस पारी में उन्होंने 400 रन बनाये थे। डेविड वॉर्नर ने कहा कि भले ही वह इस रिकार्ड को तोड़ पाने से चूक गये हों लेकिन उनका मानना है कि रोहित शर्मा निकट भविष्य में यह उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।

400 रन बनाना टेढ़ी खीर, इन वजहों से भी होती है मुश्किल
‘फॉक्स स्पोर्ट्स' से बात करते हुए डेविड वॉर्नर ने कहा, ‘ 400 रन बनाना आसान काम नहीं है। मुझे लगता है कि यह कौन सा खिलाड़ी खेल रहा है उस पर निर्भर करता है। ऑस्ट्रेलिया में काफी लंबी बाउंड्री होती है, कभी-कभी हमारे लिये चीजें काफी मुश्किल हो जाती हैं। 400 रन जब बनाना हो तब थकान हावी होती है तो कड़े प्रयास करना होता है और बड़े शॉट खेलना मुश्किल हो जाता है।'
उन्होंने कहा, ‘पारी के आखिर में अंत में मैंने तेजी से रन बनाने की कोशिश की और 2 रन लेने का प्रयास किया क्योंकि मैं सोच ही नहीं पा रहा था कि मैं गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचा सकता हूं।'

रोहित शर्मा कर सकते हैं 400 रन बनाने का कारनामा
ऑस्ट्रेलिया के इस धुरंधर ओपनर ने कहा, ‘मुझे लगता है कि अगर किसी खिलाड़ी का नाम लेना है तो एक दिन रोहित शर्मा ऐसा कर सकते हैं, निश्चित तौर पर।'
वनडे क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक माने जाने वाले रोहित शुरुआत में टेस्ट क्रिकेट में अधिक सफलता हासिल नहीं कर पाए लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ हाल में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में वापसी करने के बाद उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। सलामी बल्लेबाज के रूप में अपने पहले टेस्ट में रोहित ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दोनों पारियों में शतक जड़ा और उन्हें बाद में मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
