बिन्नी की पत्नी मयंती ने दिया लोगों को जबरदस्त जवाब
नई दिल्ली। आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की ओर से आईपीएल में लगातार विफल रहने वाले स्टुअर्ट बिन्नी को ट्विटर पर जिस तरह से लोगों ने ट्रोल किया उसका बचाव करने के लिए उनकी पत्नी मयंती लैंगर ने कमान संभाली है। मयंती लैंगर ने ट्विटर पर बिन्नी को ट्रोल करने वालों को जवाब दिया है।
पूर्व क्रिकेटर रोजर बिन्नी के बेटे स्टुअर्ट बिन्नी आरसीबी की ओर से मौजूदा सीजन में खेल रहे हैं। लेकिन अपने खराब प्रदर्शन के चलते अक्सर वह सोशल मीडिया पर ट्रोल होते हैं। बिन्नी का विवाह स्टार टीवी की एंकर और होस्ट मयंती लैंगर से हुआ है जिन्हें लोग काफी पसंद करते हैं।
Even Stuart Binny Wouldn't Know Why He Is Given To Bowl The 1st Over. ;)#RCBvMI #IPL2016 #MIvRCB #IPL #IPL9
— Sir Ravindra Jadeja (@SirJadeja) 11 May 2016
मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार कैच लेने के बाद स्टुअर्ट बिन्नी को लोगों ने जमकर ट्रोल किया। लोगों ने ट्वीट किया कि इस शानदार कैच के बाद स्टुअर्ट बिन्नी की मयंती के साथ एक सेल्फी तो बनती है और मयंती ने इस ट्वीट का जवाब अलग ही अंदाज में दिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
