For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

राशिद खान की ऐसी फुर्ती देख आई जोंटी रोड्स की याद, वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली। क्रिकेट सिर्फ गेंद, बल्ले का खेल नहीं है बल्कि फिल्डिंग के मामले में भी यह सुर्खियों में बना रहता है। यूं तो कई ऐसे फिल्डर हैं जो अपनी फुर्ती के कारण बल्लेबाज को सिंगल रन निकालने के लिए मुश्किलें पैदा कर देते हैं। एबी डिविलियर्स सुरेश रैना, ग्लैन मैक्सवेल व रविंद्र जडेजा जैसे खिलाड़ियों ने फिल्डिंग में अपना लोहा मनवाया है लेकिन इस मामले में अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान भी नहीं हैं। आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे राशिद की टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में ऐसी फुर्ती देखने को मिली जिससे सबको जोंटी रोड्स की याद आ गई।

जानिए क्या हुआ

जानिए क्या हुआ

दरअसल, हुआ कुछ ऐसा कि राजीव गांधी स्टेडियम में हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच खेला। चेन्नई पहले बल्लेबाजी करने आया। पारी का 17 ओवर फेंकने आए राशिद। सामने थे रविंद्र जडेजा व अंबाती रायडू। ओवर की तीसरी गेंद का सामना करने के लिए जडेजा तैयार थे, जैसे ही राशिद ने विकेट टू विकेट गेंद रखी तो जडेजा ने मिड ऑन की तरफ से शाॅट खेलकर एक रन लेना चाहा तो राशिद ने चीते सी फुर्ती दिखाते हुए गेंद को भागकर उठाया और गिरते-गिरते विकेटकीपर को तेज थ्रो कर दिया। वोचो शुक्र है क्रीज से बाहर निकल चुके जडेजा भी जल्दी से क्रीज पर लाैट आए वरना उन्हें अपना विकेट गंवाना पड़ सकता था।

VIDEO: जब क्यूट बेटी ने बदनामी झेल चुके 'डैडी' को किया स्पोर्ट, देखकर लगे सभी मुस्कुराने

फाॅर्म में हैं राशिद

अफगानिस्तान का यह स्टार खिलाड़ी माैजूदा समय में जबरदस्त फाॅर्म में चल रहा है। वह अभी तक खेल चुके 8 मैचों में 8 विकेट निकाल चुके हैं। वहीं राशिद टी20 फाॅर्मेट के नंबर-वन गेंदबाज भी हैं। गेंद के साथ-साथ राशिद कई बार बल्ले से भी कमाल दिखा चुके हैं।

जीत में निभाई भूमिका

जीत में निभाई भूमिका

बता दें कि इस मैच में जडेजा 20 गेंदों में नाबाद 10 रन ही बना सके। हैदराबाद के सामने 5 विकेट खोकर चेन्नई ने 133 रनों का लक्ष्य रखा, जवाब में हैदराबाद ने डेविड वाॅर्नर(50) व जाॅनी बेयरस्टो(61) के अर्धशतक की मदद से 16.5 ओवर में ही हासिल कर लिया। राशिद ने 4 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट निकाले। चेन्नई अभी भी 9 मैचों में 7 जीत के साथ 14 अंक लेकर पहले स्थान पर काबिज है, जबकि हैदराबाद 8 मैचों में 4 जीत के साथ पांचवें स्थान पर है।

...तो भारतीय टीम है विश्व कप की सबसे महंगी टीम, जानें कितना कमाते हैं खिलाड़ी

Story first published: Thursday, April 18, 2019, 14:37 [IST]
Other articles published on Apr 18, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+