Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विश्व कप 2019: जडेजा ने चुनी ड्रीम टीम, कोहली की जगह इसे साैंपी कप्तानी

नई दिल्ली। इंग्लैंड में होने वाले आईसीसी विश्व कप के लिए सभी टीमें जोरों से तैयारियों में जुटी हुई हैं। आए दिन क्रिकेट जगत के कई महान खिलाड़ी इसपर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं विजेता टीम की भविष्यवाणी चर्चा में रह रही है तो दूसरी ओर इसके ऊपर भी हर कोई अपनी राय रख रहा है कि काैन सी टीम में काैन-काैन 15 संभावित खिलाड़ी होने चाहिए। इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी अजय जडेजा ने अपनी ड्रीम टीम चुनी। इसमें हैरानी वाली बात तो यह है कि जडेजा ने विराट कोहली को टीम का कप्तान नहीं बनाया बल्कि एक दिग्गज खिलाड़ी के हाथों विश्व कप के लिए टीम की कमा साैंपी है।

इसे बनाया कप्तान

इसे बनाया कप्तान

जडेजा ने विश्व कप के लिए एक कप्तान के रूप में कोहली को बेहतर नहीं माना है। उनके अनुसार, टीम की कमान विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के पास होनी चाहिए। भारतीय टीम के उपकप्तान रह चुके जडेजा ने भारतीय टीम मैनेजमेंट को सलाह दी है कि इस वर्ल्ड कप मिशन में टीम की कमान कोहली के हाथ में नहीं बल्कि महेंद्र सिंह धोनी के हाथ में होनी चाहिए। धोनी को एक बार फिर से कप्तान बनाने के मामले में जडेजा ने साफ किया कि वह सिर्फ इस टूर्नमेंट के लिए ऐसा चाहते हैं। क्योंकि धोनी के पास कप्तानी का शानदार अनुभव है। जडेजा ने कहा कि अगर किसी को लगता है कि विराट धोनी से बेहतर कप्तानी कर सकते हैं, तो वह मुझसे जरूर बहस कर सकते हैं। दुनिया में कोई भी यह नहीं कह सकता कि धोनी रणनीति बनाने के मामले में नंबर 1 पर नहीं बल्कि 2 पर आते हैं।'

टीम में 4 स्पिनर भी

टीम में 4 स्पिनर भी

यही नहीं, 1999 में इंग्लैंड में आयोजित विश्व कप में खेल चुके जडेजा ने अपनी ड्रीम टीम में संभावित 14 सदस्यों में 4 स्पिनर भी शामिल किए हैं। उन्होंने टीम से बाहर चल रहे रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, कुलदीर यादव और युजवेंद्र चहल को चुना है। वहीं दिनेश कार्तिक उनकी नजरों में ऐसा बैट्समैन है जो एक नंबर से लेकर सातवें नंबर तक बल्लेबाजी कर सकता है। दिनेश को चुनने के पीछे उन्होंने बताया कि वह ओपनिंग से लेकर 7वें नंबर तक किसी भी बैटिंग क्रम पर बल्लेबाजी करने में सक्षम हैं और अगर वर्ल्ड कप के दौरान कोई चोटिल होता है, तो दिनेश कार्तिक टीम के लिए महत्वपूर्ण बल्लेबाज साबित हो सकते हैं।

वर्ल्ड कप 2019: आसानी से नहीं हारेगा भारत, अगर ऐसी हो प्लेइंग इलेवन

धोनी ने 2016 में छोड़ी थी कप्तानी

धोनी ने 2016 में छोड़ी थी कप्तानी

बता दें कि धोनी ने 2016 में क्रिकेट के सभी फाॅर्मेट से कप्तानी छोड़ दी थी। उनके बाद कोहली को टीम का कप्तान बनाया गया। धोनी अब टीम में खेलकर कोहली को अपने गुण देते हुए दिखाई देते हैं। कोहली ने 2017 की शुरुआत में धोनी से कप्तानी ली थी और उसके बाद से उन्होंने टीम इंडिया को अच्छी स्थिति में भी पहुंचाया है। विराट की अगुवाई में टीम टेस्ट क्रिकेट में भी फिर से नंबर.1 टीम बनी।

जडेजा की संभावित टीम:

रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, विराट कोहली, एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, अंबाती रायुडू, हार्दिक पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन

Story first published: Monday, March 4, 2019, 15:30 [IST]
Other articles published on Mar 4, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+