Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

U19 World Cup से पाकिस्तान को बड़ा झटका, टीम से वापस बुलाया गया यह खिलाड़ी, जानें क्यों

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका में 17 जनवरी से शुरू हो रहे अंडर-19 विश्व कप से पहले पाकिस्तान की टीम की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज नसीम शाह ने अंड-19 विश्व कप से अपना नाम वापस ले लिया है। पाकिस्तान क्रिकट बोर्ड ने उन्हें यह कहकर टूर्नामेंट से वापस बुला लिया कि वह पाकिस्तान की राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बनने को तैयार हैं, उन्हें अंडर-19 विश्व कप खेलने की जरूरत नहीं है। नसीम शाह को अंडर-19 विश्व कप से वापस बुला लेने के बाद पीसीबी ने उनकी जगह खायबर पख्तूनख्वा के मोहम्मद वसीम जूनियर को टीम में शामिल किया है।

और पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़े बदलाव पर ICC को मिला ईसीबी का समर्थन, जानें क्या कहा

पीसीबी ने नसीम शाह को पाकिस्तान की जूनियर टीम के मुख्य कोच एजाज अहमद के कहने पर अंडर 19 विश्व कप टीम में शामिल किया था। वहीं पाकिस्तान के मुख्य कोच मिस्बाह उल हक और गेंदबाजी कोच वकार युनूस के दखल के बाद उन्हे इस दौरे से वापस बुला लिया गया है, उनका मानना है कि उसे जूनियर टीम से हटा लेना चाहिये।

पीसीबी के सीईओ वसीम खान ने एक बयान में कहा, 'नसीम शाह ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी उपयोगिता साबित कर दी है। यही वजह है कि पीसीबी ने उन्हें अगले साल होने वाले जूनियर विश्व कप की टीम से हटाने का फैसला किया है।'

और पढ़ें: विराट कोहली, रोहित शर्मा को पीछे छोड़ बल्लेबाजी में नंबर 1 बना यह आयरिश खिलाड़ी

वहीं पाकिस्तान के अंडर 19 टीम के बल्लेबाज हैदर अली इस टूर्नामेंट में काफी आत्म-विश्वास के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने इसका श्रेय एशिया एमर्जिंग नेशंस कप में भारत के खिलाफ मिली जीत को दिया। हैदर ने कहा कि उन्होंने और कप्तान रोहेल नजीर ने हाल ही में एशिया एमर्जिंग नेशंस कप में अच्छा प्रदर्शन किया जिसमें पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में भारत को हराया ।

अली ने कहा ,' भारत को हराने और प्रथम श्रेणी मैचों में अच्छे प्रदर्शन से हमारा आत्मविश्वास काफी बढा है । हम जूनियर विश्व कप में पाकिस्तान के लिये सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते हैं ।'

और पढ़ें: नये साल पर जसप्रीत बुमराह ने खुद से किया वादा, 2020 में करेंगे यह काम

आपको बता दें कि अंडर-19 विश्व कप 17 जनवरी से 9 फरवरी तक दक्षिण अफ्रीका में खेला जाएगा।

Story first published: Wednesday, January 1, 2020, 17:28 [IST]
Other articles published on Jan 1, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+