धोनी की वायरल फोटो पर छलका मां का दुख, बोलीं- मेरा बेटा अभी बूढ़ा नहीं हुआ
नई दिल्ली: धोनी ने 10 साल पहले लंबे बालों को कटवा लिया था, यहां तक की 2011 विश्व कप की जीत के बाद अपना सिर मुंडवाकर भी सबको चौंका दिया था। बीच में, उन्होंने अलग दिखने की कोशिश की लेकिन 2019 विश्व कप से पहले वे फिर से क्लीन-शेव हो गए। वो आखिरी समय था जब क्रिकेट की दुनिया ने एमएस धोनी को हाल तक देखा था। इसके बाद वो क्रिकेट से गायब हो गए और उनकी कुछ तस्वीरें यदा-कदा सोशल मीडिया के जरिए मिलने लगी।

मां देवकी देवी ने कहा-
हाल में ही उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसमें स्पष्ट रूप से लंबे बाल तो नहीं ही थे, बल्कि वह बहुत थके और बूढ़े होते हुए दिख रहे थे। उनकी सफेद दाढ़ी बुढ़ाते को और झलका रही थी। इस फोटो ने सोशल मीडिया में हलचल मचाई और धोनी ना केवल ट्रोल हुए बल्कि कुछ ने भारत के पूर्व कप्तान की उम्र पर भी सवाल उठाए।
उसी पर प्रतिक्रिया देते हुए, धोनी की मां देवकी देवी ने कहा कि उनका बेटा उतना बूढ़ा नहीं है जितना कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर सुझाव दे रहे हैं।

'धोनी अभी इतना बूढ़ा नहीं हुआ'
"हां, मैंने उसका नया रूप देखा है लेकिन वह इतना बूढ़ा नहीं है। कोई भी बच्चा किसी भी माँ के लिए कभी भी बूढ़ा नहीं होता है।
सचिन-स्मिथ और विराट कोहली में कौन है बेस्ट, डिविलियर्स ने दिया ये जवाब
धोनी, जो इस साल 7 जुलाई को 39 साल के हो जाएंगे, ने आखिरी बार विश्व कप सेमीफाइनल में भारत के लिए खेला था- जो भारत हार गया -यह पिछले साल जुलाई में न्यूजीलैंड के खिलाफ था। तब से, दो बार के विश्व कप विजेता कप्तान क्रिकेट से अनिश्चितकालीन ब्रेक पर हैं।

धोनी के संन्यास पर भी दिया मां ने जवाब-
इधर आईपीएल कोरोनावायरस के चलते स्थगित कर दिया है। यह फैसला धोनी के लिए एक बड़ा झटका था, जो इस साल अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया में टी 20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में वापसी करने के लिए आईपीएल में एक अच्छा प्रदर्शन करने पर ही उम्मीद कर रहे थे।
क्रिकेटर से आगे निकलकर एक गहरे इंसान बन चुके हैं विराट कोहली: डिविलियर्स
फिलहाल आईसीसी ऑस्ट्रेलियाई सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रहा है लेकिन उसने कुछ भी आधिकारिक नहीं किया है। टी 20 विश्व कप के लिए धोनी के भारतीय टीम में जगह बनाने की संभावनाओं पर प्रतिक्रिया करते हुए, उनकी मां ने कहा, केवल धोनी को ही पता है कि अंतिम फैसला कब लेना है।
उन्होंने कहा, 'मैं उसके टी 20 विश्व कप खेलने के बारे में निश्चित नहीं हूं। पहले कोरोनावायरस खत्म हो। वह सबसे अच्छा जानता है कि कब फैसला लेना है, "धोनी की माँ ने कहा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
