सेंचुरी जड़ने का रिकॉर्ड अमला के नाम, कोहली को पीछे छोड़ा
मेलबर्न। भले ही भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रिका की एक ना चली हो लेकिन दक्षिण अफ्रीकी सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला का धमाकेदार प्रदर्शन जारी है। अमला ने आयरलैंड के खिलाफ जोरदार शतक जड़कर विश्व रिकार्ड बनाया है। अमला अब वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 20 सेंचुरी जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं, इससे पहले ये रिकॉर्ड टीम इंडिया के उप-कप्तान विराट कोहली के नाम था लेकिन अब अमला ने इस रिकार्ड पर कब्जा कर लिया है।
आपको बता दें कि विराट कोहली को यह रिकार्ड बनाने के लिए 133 पारियों में पसीना बहाना पड़ा था जबकि अमला ने मात्र 108वीं वनडे पारी में यह कारनामा कर दिखाया है। मालूम हो कि आयरलैंड के खिलाफ अमला ने 128 गेंद पर 16 चौके और 4 छक्कों की मदद से 159 रन बनाकर यह कीर्तिमान अपने नाम किया है। वनडे क्रिकेट में 159 अमला का बेस्ट स्कोर भी है।
Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
