For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इस बार भी तेज गेंदबाजों की बदौलत भारत जीतेगा विश्वकप!

सिडनी| 26 मार्च को भारत और आस्ट्रेलिया के बीच विश्वकप का दूसरा सेमीफाइनल खेला जायेगा। दोनों ही देशों के लिए यह मैच काफी अहम है क्योंकि इनमें से जो हारेगा वो विश्वकप से बाहर हो जायेगा। इस प्रमुख मैच में पिच भी काफी अहम रोल अदा करेगी। क्रिकेट दिग्गजों की माने तो इस बार के मैच में टीम इंडिया के फास्ट बॉलर खेल का रूख बदल सकते हैं।

आईये जानते हैं कि किस तरह से टीम इंडिया की जीत में तेज गेंदबाज निभा सकते हैं अहम रोल...

1.दिग्गजों का कहना है कि जो रोल जहीर खान ने विश्वकप 2011 में किया था वो ही कमाल मोहम्मद शमी इस बार के विश्वकप में कर सकते हैं।इस बार मोहम्मद समी 17 विकेट लेकर भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं, तो पिछली बार भारत को चैम्पियन बनाने में अनुभवी तेज गेंदबाज जहीर खान ने 21 विकेट चटकाए थे।

2.कपिल देव के नेतृत्व में भारतीय टीम 1983 में पहली बार विश्व चैम्पियन बनने में सफल रही थी और उस टूर्नामेंट में तेज गेंदबाज रोजर बिन्नी ने 18 विकेट चटकाए थे।

3.विश्व कप में समी को उनके साथी तेज गेंदबाज उमेश यादव का भी भरपूर साथ मिला है। उमेश भी अब तक 14 विकेट हासिल कर चुके हैं और टीम के सेमीफाइनल तक के सफर में अहम साबित हुए हैं।

4.भारतीय गेंदबाजों ने विश्व कप में इतिहास रचते हुए अब तक खेले सभी सात मैचों में अपनी विपक्षी टीमों को ऑल आउट करने का कारनाम कर डाला।

5. भारतीय गेंदबाजों ने बीते सात मैचों में 70 विकेट हासिल किए हैं और इसमें भी 43 विकेट तेज गेंदबाजों ने चटकाए हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+