श्रीसंत ने सबके सामने राहुल द्रविड़ और मुझे दी थी गाली, पैडी उप्टन का बड़ा खुलासा

नई दिल्ली। स्पाॅट फिक्सिंग(Spot Fixing) में बदनाम हुए तेज गेंदबाज एस श्रीसंत(S Sreesanth) एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। क्रिकेट को अपने जीवन से गंवा चुके इस खिलाड़ी पर अब भारतीय क्रिकेट टीम(Indian Cricket Team) के रहे पूर्व मेंटन कंडीशनिंग कोच पैटी अप्टन(Paddy Upton) ने बड़ा खुलासा किया है। इस खुलासे के बाद श्रीसंत एक बार फिर सवालों के घेरे में आ चुके हैं। अप्टन ने अपनी किताब में खुलासा किया है कि श्रीसंत ने एक समय अंडर-19 क्रिकेट टीम के कोच राहुल द्रविड़(Rahul Dravid) और मुझे सरेआम गाली दी थी।

इस कारण दी थी श्रीसंत ने गाली

इस कारण दी थी श्रीसंत ने गाली

अप्टन ने अपनी किताब में लिखा है कि वो साल 2013 में राजस्थान के साथ जुड़े हुए थे। इस सीजन के दाैरान मुंबई के खिलाफ पहले मैच में श्रीसंत को टीम से बाहर रखा गया था। इस फैसले से श्रीसंत को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने द्रविड़ को सरेआम गाली दे दी। यही नहीं, अप्टन ने श्रीसंत के फिक्सिंग प्लान पर भी बात कही है। उन्होंने किताब में लिखा है कि इस वर्ष टीम को श्रीसंत, अंकित व अजित चंदेला की गलत गतिविधियों का पहले से ही अंदाजा था। इन तीनों को 24 घंटे पहले ही उनके बर्ताव के लिए टीम से बाहर कर दिया गया था, जिसके कारण श्रीसंत का गुस्सा और बढ़ गया।

IPL 2019 : प्लेऑफ में किस चौथी टीम को मिलेगी जगह, ये है Point Table का 'गणित'

श्रीसंत बोले- सब झूठ है

श्रीसंत बोले- सब झूठ है

वहीं अप्टन के इस खुलासे को श्रीसंत ने एक झूठ कहा है। उन्होंने कहा कि अप्टन ने जो भी उनके बारे बारे लिखा है वो सब झूठ है। मैने किसी को भी गाली नहीं दी है। अप्टन की यह बात मेरे लिए दुख भरी है। श्रीसंत ने कहा कि कुछ पल की लोकप्रियता हासिल करने के लिए पैडी ये सब कर रहे हैं। मैं बस यह कह सकता हूं कि मैंने जिनके साथ भी खेला, मेरे मन में सब के लिए सम्मान है। मैं वास्तव में आशा करता हूं कि वह कम से कम खुद का सम्मान करने लगें और दूसरे लोगों को खुश करने के लिए खुद को न बेचें।

गंभीर पर भी अप्टन ने कही थी यह बात

गंभीर पर भी अप्टन ने कही थी यह बात

बता दें कि इससे पहले अप्टन ने पूर्व क्रिकेटर गाैतम गंभीर को मानसिक ताैर पर कमजोर बताया था। पैडी ने अपनी किताब में लिखा है गंभीर शतक जड़ने के बावजूद भी दुखी रहता था और उसका जोर अपनी गलतियों पर लगा रहता था। जब वह 150 रन बनाता था तब भी वह निराश होता था कि उसने 200 रन क्यों नहीं बनाए। हालांकि उन्होंने यह भी लिखा है कि इसमें कोई शक नहीं कि वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ, सबसे दृढ़ और सफल टेस्ट बल्लेबाजों में से एक था। यही चीज उसने फिर से 2011 विश्व कप फाइनल में साबित की।

IPL 2019 : बड़ी खबर आई सामने, धोनी के बाद यह खिलाड़ी हो सकता है चेन्नई का कप्तान

Story first published: Friday, May 3, 2019, 16:37 [IST]
Other articles published on May 3, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+