न्यूयॉर्क। यूएस ओपेन के मिक्स डबल्स में लिएंडर पेस और मार्टिना हिंगिंस ने बड़ा उलटफेर किया है। पेस-हिगिंस की जोड़ी ने यूएस ओपेन के मिक्स डबल्स के खिताब को अपने नाम किया है।
अब टेनिस के मैदान पर हाथ आजमाना चाहते हैं सचिन, कोहली से कहा मौका दो
वहीं पेस-हिंगिंस की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके दोनों को बधाई दी है। पीएम ने ट्वीट करके लिखा कि एक बार फिर से बेहतरीन खेल हम सब आपकी इस जीत से खुश हैं।
Well played again, @Leander & @mhingis. Congrats on a great win. We are all very delighted. @usopen
— Narendra Modi (@narendramodi) September 12, 2015 पेस-हिगिंस की जोड़ी ने फाइनल मैच में बेथनी मैक और सैम क्वेरी को 6-4, 3-6,10-7 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। पेस-हिंगिंस ने पहले सेट से ही अपना दबदबा मैच पर बनाये रखा।
लेकिन दूसरे सेट में 3-6 से पिछड़ने के बाद पेस हिंगिंस ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए तीसरे सेट में 10-7 से बैथनी और क्वेरी को हरा दिया। आपको बता दें कि इसी साल हिंगिंग और पेस की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया ओपेन और विंबलडन का खिताब जीता था।