टी-20 वर्ल्ड कप विवाद : मिताली के ट्ववीट पर पवार ने किया ऐसा ट्वीट, यूजर्स ने कर दिया ट्रोल
नई दिल्ली। महिला टी-20 क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले में मिताली राज को टीम से बाहर करने के मामला बहुत विस्फोटक रूप ले चुका है। इस मामले में नया मोड़ तब आया था जब महिला टीम के हेड कोच रमेश पोवार ने मिताली राज पर पलटवार करते हुए खुलासे किए। इस मामले में एक और नया ट्विस्ट तब आया जब रमेश पोवार के हमले के ऊपर मिताली ने अपनी ताजा प्रतिक्रिया दी।
रमेश ने एक संदेश को ट्वीट किया है। जिसका मतलब है- दूसरो को इसलिए मत माफ करो क्योंकी वे माफी के हकदार हैं, बल्कि उनको इसलिए माफ करो क्योंकी आप शांति के हकदार हो।
— ramesh powar (@imrameshpowar) November 29, 2018
बस फिर क्या था, लोगों ने उनको आडे़ हाथों ले लिया। और कहां की आप भारतीय महिला क्रिकेट का कबाड़ा कर रहे हो। अच्छा खासा टीम विश्व कप जीत रही थी लेकिन आपने महान लीजेंड मिताली का करियर खराब करने की कोशिश की। तुम माफी के हकदार नहीं हो।
Aap indian women cricket ka kabada kar rhe ho accha khaasa jeet rhi thi world cup but mahan legend ban kr @M_Raj03 ka career kharab karne ki kosis ki or saath saath india ko world cup se bahar bithaya.
— Shailesh (@Shailes27221037) November 29, 2018
You dont deserve forgiveness dude
इसके बाद ट्रोल का सिलसिला चल पड़ा-
Please sir .... Rehne digiye .....
— Pragati Raj (@Pragati1998Raj) November 29, 2018
20 Saal s desh k lie khelne bali legend h @M_Raj03 km s km ek world cup to deserve krti h vo... Aisa lg rha h ki unka fame name apko pach ni rha ... Aakhir unko Pura Hindustan janta h r apko ??????
you don't desrve a place in women's cricket
— Mudita Grover (@MuditaGrover) November 29, 2018

सोशल मीडिया पर रमेश के तर्क
मिताली ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए इसको अपनी जिंदगी का सबसे काला दिन बताया था। इस बात के बाद से रमेश पोवार सीधी तौर पर तो चुप हैं लेकिन इस दौरान वे सोशल मीडिया पर लगातार ऐसे पोस्ट और रीट्वीट कर रहे हैं जो सीधे तौर पर मिताली के मामले से जुडे़ हैं। इसी फेहरिस्त में रमेश ने अनीशा घोष के एक पोस्ट को रीट्वीट किया है।
टी-20 वर्ल्ड कप विवाद : रमेश पवार के पलटवार पर मिताली राज ने किया यह भावुक ट्वीट
|
विदेशी खिलाड़ियों में नहीं होती विशेष दर्जे जैसी मांग..
इस पोस्ट में घोष ने लिखा है कि जब से ऑस्ट्रेलिया महिला टीम को 2016 के टी20 विश्वकप और 2017 के वनडे विश्व कप में हार मिली, तब से टीम में शामिल कई खिलाड़ियों के स्किल सैट पर सवाल उठाए जा चुके थे। उन्होंने आगे कहा कि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसे देशों के खिलाड़ियों में खुद को विशेष दर्जा देने की भावना नहीं होती है। यही कारण है इन लोगों ने अब तक काफी ट्रॉफी कब्जाई हैं।

सभी बड़े खिलाड़ी टीम के लिए खेलते हैं...
इसी के साथ अनीशा ने एक उन बड़े विदेशी खिलाड़ियों की लिस्ट भी दे रखी है जो टीम हित में बाहर भी बैठे और नीचे बल्लेबाजी भी करने आए। इस तरह से यहां मिताली की टीम भावना की ओर अप्रत्यक्ष इशारा किया गया है। पोस्ट में यह भी दिखाया गया है कि बाएं हाथ की स्पिनर जेस जॉनसन, जो विश्व में नंबर एक गेंदबाज थी, को पूरे विश्व से बाहर बैठाया गया।

अभी तक ऐसे चला है मामला
आपको बता दें कि भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत द्वारा मिताली को सेमीफाइनल मैच में बाहर बैठाने से यह विवाद शुरू हुआ था। मिताली ने बाद में बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी और जीएम सबा करीम को मेल करके कोच रमेश पोवार पर बर्बाद करने के आरोप लगाए थे। बाद में पोवार ने भी जौहरी और सबा करीम से बुधवार को मुलाकात के बाद अपने बचाव और जवाब में मिताली पर उल्टे आरोप लगाए थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
