For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

PAK vs NZ: बिना मैच खेले पाकिस्तान से लौटेगी न्यूजीलैंड टीम, आतंकी हमले की धमकी के बाद रद्द हुई सीरीज

PAK vs NZ
Photo Credit: ICC/Twitter

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड लगातार अपनी सरजमीं पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को वापस लाने की कोशिशों में लगा हुआ है, हालांकि उसके लिये यह करा पाना आसान साबित नहीं हो रहा है। हाल ही में 18 साल के बाद पहली बार पाकिस्तान की सरजमीं पर कोई द्विपक्षीय सीरीज खेलने पहुंची न्यूजीलैंड की टीम को शुक्रवार (17 सितंबर) से 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच खेलना था, लेकिन कीवी टीम को मिली आतंकी हमले की धमकी के बाद पहले तो यह मैच कैंसिल किया गया और फिर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने पूरी सीरीज को ही बीच में रद्द कर वापस अपने घर जाने का फैसला किया है।

और पढ़ें: PAK vs NZ: कोरोना या कीवी टीम की सुरक्षा का खतरा, कैंसिल हुआ पहला वनडे मैच

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने इसको लेकर एक प्रेस रिलीज जारी की है जिसमें साफ किया है कि पाकिस्तान दौरे पर पहुंची कीवी टीम न्यूजीलैंड सरकार की ओर से मिल सुरक्षा अलर्ट के बाद सीरीज को रद्द करने का फैसला किया है। उल्लेखनीय है कि कीवी टीम को शुक्रवार की शाम को रावलपिंडी के मैदान पर 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच खेलने वाली थी जिसके बाद उसे 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलने के लिये लाहौर जाना था।

और पढ़ें: कोहली ने छोड़ी नहीं BCCI ने छीनी है टी20 की कप्तानी, जल्द छिन सकती है वनडे की भी कमान

सुरक्षा खतरे के चलते दौरे से लौटेगी कीवी टीम

सुरक्षा खतरे के चलते दौरे से लौटेगी कीवी टीम

प्रेस रिलीज के अनुसार न्यूजीलैंड सरकार ने पाकिस्तान में टीम पर होने वाले सुरक्षा खतरे को देखते हुए कीवी टीम के सुरक्षा अधिकारियों ने दौरे को रद्द करने और टीम को वापस बुलाने का फैसला किया है। टीम की वापसी के लिये इंतजाम किये जा रहे हैं।

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के सीईओ डेविड व्हाइट ने इस मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि हमारे सुरक्षा अधिकारियों की तरफ से मिली सलाह के बाद इस दौरे को जारी रख पाना हमारे लिये संभव नहीं था।

उन्होंने कहा,'मुझे अच्छे से पता है कि यह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के लिये बड़ा झटका होने वाला है जो कि बेहतरीन मेजबान साबित हुए हैं, लेकिन हमारे लिये खिलाड़ियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और मौजूदा हालात में यही जिम्मेदारी भरा कदम है।'

कोरोना नहीं आतंकी हमले की मिली थी धमकी

कोरोना नहीं आतंकी हमले की मिली थी धमकी

वहीं पर न्यूजीलैंड क्रिकेट प्लेयर्स संघ के सीईओ हीथ मिल्स ने भी व्हाइट के बयान का समर्थन किया है और कहा,'हम सभी इस पूरी प्रक्रिया का हिस्सा बने हैं और उनके निर्णय को पूरी तरह से समर्थन देते हैं। खिलाड़ियों की जिम्मेदारी सही हाथों में है और वो सुरक्षित हैं। हर कोई अपनी बेहतरी के हिसाब से काम कर रहा है।'

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा खतरे और वापसी के इंतजाम को लेकर कोई भी जानकारी देने से इंकार कर दिया है। इससे पहले जब टॉस में देरी का मामला सामने आया था तो खबर आयी थी कि न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के 3 खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं जिसके चलते उन्हें होटल में ही रहने को कहा गया है और पहला मैच कैंसिल कर दिया गया है। हालांकि बाद में रिपोर्ट सामने आयी कि कीवी टीम के खिलाड़ियों को बड़े आतंकी हमले की धमकी मिली है जिसके चलते कीवी क्रिकेट बोर्ड ने दौरा छोड़कर वापस लौटने का फैसला किया है।

पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड भी कर सकता है दौरे से इंकार

पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड भी कर सकता है दौरे से इंकार

आपको बता दें कि एक दशक से ज्यादा समय पहले श्रीलंकाई टीम पर हुए आतंकी हमले का खामियाजा आज तक भुगतना पड़ रहा है जिसके चलते पाकिस्तान में लगभग 11 सालों तक कोई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला गया। हालांकि पीसीबी की कोशिशों के बाद श्रीलंका, बांग्लादेश, जिम्बाब्वे जैसी टीमों ने पाकिस्तान का दौरा किया और अब कीवी टीम सीरीज खेलने पहुंची थी। लेकिन कीवी टीम के बिना मैच खेले वापस लौटने का असर फिर से पाकिस्तान क्रिकेट पर देखने को मिलेगा और अगले महीने पाकिस्तान दौरे पर आने वाली इंग्लैंड टीम भी अब सीरीज खेलने से इंकार कर सकती है।

Story first published: Friday, September 17, 2021, 16:16 [IST]
Other articles published on Sep 17, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+