2011 WC जीतने के बाद साथियों ने सचिन के लिए गाया था गाना- 'तुझमे रब दिखता है..
नई दिल्ली: दशक समाप्त होने वाला है और यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी कि क्रिकेट में 2 अप्रैल 2011 हमेशा के लिए इस दशक का सबसे बड़ा क्षण होगा जहां महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में टीम ने विश्व कप ट्रॉफी 28 साल के अंतराल के बाद जीती थी।
यह हर भारतीय के लिए एक विशेष क्षण था; 28 साल के बाद यह एक ऐसा क्षण था जब हर भारतीय क्रिकेट प्रशंसक-क्रिकेटर या कोई नॉन क्रिकेटर- हर बार विश्व कप में केवल ऑस्ट्रेलियाई टीम को ही विजेता के तौर पर देखता आ रहा था।

सचिन तेंदुलकर और वर्ल्ड कप 2011
भारत का कंगारूओं से 2011 के विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में फिर से सामना हुआ था लेकिन इस दौरान युवराज सिंह और सुरेश रैना ने यह सुनिश्चित किया कि ऑस्ट्रेलियाई टीम के पास खिताब नहीं जाएगा। यह भारत का विश्व कप था, इसलिए जब एमएस धोनी ने फाइनल मुकाबले में नुवान कुलसेकरा को छक्का मारकर भारत को चैंपियन बनाया तो क्रिकेटरों की भावनाएं देखने लायक थी।
भारत वेस्टइंडीज लाइव क्रिकेट स्कोर
यहां तक कि सचिन तेंदुलकर भी रो रहे थे। और, मास्टर ब्लास्टर ने 2011 के विश्व कप की जीत को अक्सर अपनी सबसे बड़ी क्रिकेट याद कहा है, इंडिया टुडे के साथ बातचीत के दौरान सचिन ने इसके बारे में याद दिलाया। मास्टर ब्लास्टर ने कहा: "मुझे लगा कि मैं रोया जब मैंने युवराज (सिंह) को गले लगाया और वह क्षण था जब मैंने कहा, यह वह क्षण है, इसी कारण से तो मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया था।"

हर खिलाड़ी सचिन के लिए जीतने को बेताब था
सचिन तेंदुलकर ने 2011 विश्व कप जीत के बाद ड्रेसिंग रूम के नजारों का खुलासा किया। यह टीम इंडिया और विशेष रूप से सचिन के लिए एक महान क्षण था, जो लगातार पांच विश्व कप से गुजरे थे; उनमें से सबसे कठिन 2007 का विश्व कप कैरेबियन लैंड में था जहां भारत ने पहले दौर में ही घुटने टेक दिए थे और सचिन के भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे थे। 2011 विश्व कप से पहले, टीम के प्रत्येक सदस्य ने सचिन के लिए कप जीतने की बात की थी।
मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अंबानी ने कहा, खिलाड़ियों को रिलीज करना सबसे मुश्किल काम

'तुझमें रब दिखता है'
और जब यह 02 अप्रैल की रात को हुआ, तो चारो तरफ जबरदस्त माहौल था। हर कमरे में शैंपेन बह रही थी, लोग रो रहे थे और एक-दूसरे को गले लगा रहे थे, सचिन ने इंडिया टुडे को बताया कि वे भावुक थे और उन्होंने अपनी पत्नी के साथ डांस भी किया। ठीक उसी समय टीम के बाकी साथी सचिन के लिए 'तुझमें रब दिखता है' गीत गा रहे थे।
"सभी तरफ खुशी को मनाने का माहौल था। फ्लोर पर एक भी कमरे का दरवाजा बंद नहीं था। हर कमरे में शैंपेन बह रही थी, तेज संगीत, समारोह का माहौल था। इसलिए मैंने भी डांस किया, मैं सामान्य रूप से ज्यादा डांस नहीं करता हूं। लेकिन मैंने अपनी पत्नी के साथ किया। यह मेरे जीवन का सबसे महान क्षण था। "
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
