PAK vs SL: करियर के दूसरे मैच में हसनैन ने ली हैट्रिक,बनाया यह बड़ा रिकॉर्ड

नई दिल्ली। मैन ऑफ द मैच दानुष्का गुणातिल्का (57) के बाद अपने गेंदबाजों के बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर दुनिया की आठवें नंबर की टीम श्रीलंका ने दुनिया की नंबर वन टीम पाकिस्तान को यहां खेले गए पहले टी-20 मैच में 64 रनों से करारी शिकस्त दी। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए 3 मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में भले ही पाकिस्तान की टीम हार गई हो लेकिन अपना दूसरा ही मैच खेल रहे युवा गेंदबाज मोहम्मद हसनैन ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। मोहम्मद हसनैन टी20 इंटरनैशनल क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले सबसे युवा गेंदबाज बन गए हैं। मोहम्मद हसनैन ने स्टार लेग स्पिनर राशिद खान के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए यह कारनामा किया। राशिद खान ने 20 साल 5 महीने 10 दिन की उम्र में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

हालांकि मोहम्मद हसनैन ने यह कारनामा 19 साल 183 दिन की उम्र में किया है। मोहम्मद हसनैन की यह हैट्रिक एक ओवर में नहीं बल्कि 2 ओवर की गेंदबाजी के दौरान हासिल हुई। हसनैन ने पहले 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर भनुका राजपक्षे (32) का विकेट लिया था और उसके बाद 19वें ओवर की पहली दो गेंदों पर दासुन शनाका (17) और शेशन जयसूर्या (2) को आउट कर यह उपलब्धि हासिल की।

और पढ़ें: PAK vs SL: बेकार गई हसनैन की हैट्रिक, श्रीलंका ने पाकिस्तान 64 रनों को रौंदा

इससे पहले हसनैन को अपने पहले दो ओवरों में संघर्ष करना पड़ा लेकिन तीसरे ओवर में उन्होंने शानदार वापसी की और भनुका राजपक्षे को एक तेज यॉर्कर पर बोल्ड कर दिया। हसनैन अपने टी20 इंटरनैशनल करियर का दूसरा ही मैच खेलने उतरे थे। उन्होंने अपने चार ओवर में 37 रन दिए लेकिन उनके नाम तीन विकेट आए।

वह टी20 इंटरनैशनल में हैट्रिक लेने वाले 9वें और पाकिस्तान के दूसरे गेंदबाज हैं। उनसे पहले फहीम अशरफ 27 अक्टूबर 2017 ने श्रीलंका के खिलाफ अबू धाबी में खेले गए मुकाबले में हैटट्रिक ली थी।

और पढ़ें: बेन स्टोक्स ने बताया विराट और रोहित के बीच 'गाली' कनेक्शन, जानें क्या बोले

ऑस्ट्रेलिया के ब्रेट ली टी20 इंटरनैशनल में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज थे। उन्होंने 2007 में बांग्लादेश के खिलाफ हैट्रिक ली थी। अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान ने आयरलैंड के खिलाफ चार गेंदों पर चार विकेट लिए थे। इस जीत के बाद श्रीलंका ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

Story first published: Sunday, October 6, 2019, 7:08 [IST]
Other articles published on Oct 6, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+