IPL 2019 : राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैदान पर उतरते ही विराट कोहली के नाम जुड़ा यह रिकॉर्ड
नई दिल्ली। राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और राजस्थान राॅयल्स की टीम आईपीएल टूर्नामेंट के 14वें मुकाबले के लिए जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आमने-सामने होगी। दोनों टीमों को अभी भी जीत की तलाश है। हालत इतनी खराब है कि ये टीमें अपने तीन-तीन मुकाबले खेलने के बावजूद भी अभी तक मैच नहीं जीत सकी हैं। ऐसे में जब इनका सामना होगा तो किसी एक टीम की हार का सिलसिला टूटना तो तय है।

बेंगलोर के लिए बतौर कप्तान 100वां मैच-
मैच का नतीजा जो भी हो, बेंगलोर की टीम के कप्तान विराट कोहली ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। मैदान पर उतरते ही कोहली के नाम एक खास रिकॉर्ड हो गया है। कोहली के लिए बतौर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर कप्तान ये 100वां मैच होगा। यह भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कोहली के लिए एक बड़ा रिकॉर्ड है लेकिन यह रिकॉर्ड भी पूरी तरह से पाक-साफ नहीं हैं और कोहली की कप्तानी पर कुछ दाग भी लगा जाता है।

आईपीएल में सबसे खराब कप्तानी रिकॉर्ड भी कोहली के नाम-
जी हां, एक तरफ तो कोहली लंबे समय से बेंगलोर की टीम की बागडौर संभाल रहे हैं तो दूसरी तरफ वे एक बार भी अपनी टीम को खिताबी जीत नहीं दिला पाए हैं। इतना ही नहीं, आईपीएल के बाकी कप्तानों के मुकाबले भी कोहली कहीं नहीं ठहरते। जब आईपीएल के उन कप्तानों की बात आती है जिन्होंने अपनी टीम की कम से कम 50 मैचों में कप्तानी की है तो उनमें कोहली का जीत प्रतिशत सबसे खराब है। कोहली ने अपनी टीम को अब तक केवल 45.45 प्रतिशत मैच ही अपनी कप्तानी में जिताए हैं।
IPL 2019: जब सैम करन को अपनी ही Hat-Trick के बारे में नहीं लगा कोई अंदाजा, VIDEO

राजस्थान के खिलाफ कोहली का रिकॉर्ड सबसे खराब-
इसके अलावा कोहली का राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ औसत आईपीएल की सभी टीमों के मुकाबले सबसे कम है। उन्होंने राजस्थान की टीम के खिलाफ खेलते हुए मात्र 21.27 की औसत से रन बनाए हैं। यहां तक की जयपुर में खेली गए 6 पारियों में वे एक बार भी 40 रनों से ऊपर का स्कोर नहीं बना पाए हैं। जबकि इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 94.74 का रहा है। अब देखने वाली बात यह होगी कि कोहली 2 अप्रैल को होने वाले मैच से अपना और अपनी टीम का भाग्य कितना बदलने में कामयाब होते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
